- सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह की सराहनीय पहल
- बूथ स्तर पर मतदाता सूची पर निगरानी रखेंगे योद्धा
नया लुक संवाददाता
लखनऊ। कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित नहीं रहने पाए और अवैध मतदाता सूची में रहने नहीं पाए। प्रदेश के मुख्यमंत्री की इस मंशा के अनुरूप सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश्वर सिंह ने मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण को सफल बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर योद्धा नियुक्त किए है। प्रथम चरण की सूची में 140 एसआईआर योद्धा नियुक्त किए है।
सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के एसआईआर प्रभारी डॉ अखिलेश सिंह ने विधायक राजेश्वर सिंह की संस्तुति के बाद जारी एसआईआर योद्धा की पहली सूची में शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों को भी प्रमुखता दी गई है। बिजनौर से चार संदीप सैनी, अमित राय, नीता पांडेय, राहुल सिंह और शहरी क्षेत्र आशियाना से डॉ विजय वर्मा, सुमित बिष्ट, आशीष पटेल, उत्सव सिंह, अंकलेश भारती, राकेश यादव, शिखर त्रिवेदी, सिद्धार्थ जैन समेत 140 लोगों को एसआईआर योद्धा नियुक्त किया गया है।
एसआईआर प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के एसआईआर योद्धा अपने अपने क्षेत्रों की मतदाता सूची का गहन परीक्षण करेंगे। इसके साथ इन योद्धाओं की जिम्मेदारी होगी कि सूचियों का गहन परीक्षण करने के साथ जिन युवा मतदाताओं के नाम सूची में किन्हीं कारणों दर्ज नहीं हो पाए हो उनके नाम प्राथमिकता पर नाम सूची में डलवाए जाए। प्रभारी एसआईआर ने बताया कि एसआईआर योद्धा बूथ स्तर पर मतदाता सूची का गहन परीक्षण कर खामियों को प्राथमिकता पर दूर कराएं। यह एसआईआर योद्धाओं की जिम्मेदारी है।
