IND vs PAK मैच पर यू-टर्न, PCB चीफ नकवी बोले – हमने अपने लिए कुछ नहीं किया

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के रुख में आए अचानक बदलाव ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है। पहले मुकाबले के बहिष्कार की बात करने वाला पाकिस्तान अब भारत के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हो गया है।   हालांकि, इस पुष्टि से कुछ ही मिनट पहले मोहसिन नकवी ने मीडिया से बातचीत में ऐसा बयान दिया, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए। नकवी ने दावा किया कि पाकिस्तान ने यह फैसला अपने किसी निजी लाभ के लिए नहीं लिया, बल्कि बांग्लादेश के समर्थन में यह रुख अपनाया गया।

ये भी पढ़े

पेट की सेहत का देसी नुस्खा: रोज़ खाएं एक केला

 

मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान ने ICC के सामने अपने लिए किसी भी तरह की मांग नहीं रखी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि PCB की पूरी कोशिश सिर्फ बांग्लादेश के हितों की रक्षा करने की थी। गौरतलब है कि इससे पहले सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, नकवी के इस बयान को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स कुछ और ही कहानी बयां कर रही थीं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ICC के साथ हुई बैठकों में पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज दोबारा शुरू करने की मांग रखी थी। इतना ही नहीं, भारत-पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच एक त्रिकोणीय सीरीज का प्रस्ताव भी रखा गया था।

ये भी पढ़े

बिहार विधानसभा में जर्जर अस्पतालों पर मैथिली ठाकुर का तीखा हमला

 

इन रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC ने पाकिस्तान की इन मांगों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इसके बावजूद मोहसिन नकवी ने सार्वजनिक मंच से कहा कि पाकिस्तान ने अपने लिए कुछ भी नहीं मांगा, जिससे विरोधाभास की स्थिति पैदा हो गई। इस पूरे घटनाक्रम के बीच नकवी और एक रिपोर्टर के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रिपोर्टर नकवी से पूछते हैं कि क्या भारत के खिलाफ मैच को लेकर कोई फैसला होने वाला है। इस पर नकवी मुस्कुराते हुए कहते हैं कि “बस थोड़ी देर में फैसला हो जाएगा।” जब रिपोर्टर ने पूछा कि क्या अच्छी खबर आ रही है, तो नकवी ने जवाब दिया, “हम तो हर वक्त अच्छी खबर ही देते हैं।” इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि बांग्लादेश ने खुद पाकिस्तान से मैच खेलने की अपील की थी, जिससे साफ है कि उनका मामला पहले ही सुलझ चुका था। नकवी ने आगे कहा, “हमने बांग्लादेश के लिए स्टैंड लिया था। वही मुख्य मुद्दा था। हमने अपने लिए कुछ नहीं किया।” उनका यह बयान अब क्रिकेट और राजनीति दोनों के नजरिए से देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े

वैलेंटाइन वीक में क्यों खास है टेडी डे, जब एक सॉफ्ट टॉय बन जाता है प्यार की जुबान

पाकिस्तान के यू-टर्न के बाद यह तय हो गया है कि भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को T20 वर्ल्ड कप 2026 में आमने-सामने होंगे। यह एशिया कप फाइनल के बाद दोनों टीमों की पहली भिड़ंत होगी, जहां भारत ने पाकिस्तान को हर मुकाबले में शिकस्त दी थी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक बार फिर हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है, जहां मैदान पर सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि भावनाओं का भी टकराव देखने को मिलेगा।

 

 

Sports

ICC का बड़ा प्लान, 2027 का वनडे वर्ल्ड कप होगा अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। ICC ने 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर खास रणनीति तैयार की है, जिसके तहत इस टूर्नामेंट को पहले से ज्यादा बड़ा और रोमांचक बनाया जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी तीन देशों—दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे  और नामिबिया –  को सौंपी गई […]

Read More
Sports

 वैभव सूर्यवंशी पर टिकी निगाहें: CSK के खिलाफ कौन करेगा ओपनिंग, आज होगी असली परीक्षा

IPL 2026 के रोमांचक मुकाबलों के बीच आज का मैच काफी खास माना जा रहा है, जहां  राजस्थान रॉयल्स  और  चेन्नई सुपर किंग्स  आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में कई बड़े खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है। वैभव सूर्यवंशी इस समय भारत के उभरते हुए […]

Read More
Sports

IPL 2026: रोहित शर्मा ने मचाया कहर, केकेआर के खिलाफ खेली रिकॉर्डतोड़ पारी

 IPL 2026 के दूसरे मुकाबले में क्रिकेट फैंस को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला, जहां Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders आमने-सामने थीं। इस मैच में मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऐसी पारी खेली, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन का बड़ा […]

Read More