टिकट उसी को मिलेगा जो जिताएगा : हरक सिंह रावत

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस के भीतर टिकट वितरण की चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का एक बयान राजनीतिक गलियारों में खासा चर्चा में है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि टिकट किसी की सिफारिश या नजदीकी के आधार पर नहीं, बल्कि जीतने की क्षमता के आधार पर दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि पार्टी के कुछ नेता अभी से यह दावा कर रहे हैं कि उनका टिकट फाइनल हो चुका है, और इसके लिए वे राहुल गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम भी ले रहे हैं।

ये भी पढ़े

उत्तराखंड भाजपा कोर कमेटी की बैठक 14 फरवरी को जेपी नड्डा के नेतृत्व में होगी

डॉ. रावत ने बताया कि उनके पास लगातार टिकट के लिए सिफारिशें आ रही हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस में टिकट उसी को मिलेगा जो चुनाव जीतने का दम रखता हो। उन्होंने कहा कि चाहे कोई उनका करीबी हो, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा (गोदियाल) का हो या पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का—निर्णय केवल योग्यता और जीत की संभावना के आधार पर लिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान नारे लगाने को लेकर उठे सवालों पर भी डॉ. रावत ने खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा (गोदियाल) के लिए नारे लगाना मतलब पार्टी के लिए नारे लगाना है। वहीं ज्योति रौतेला के समर्थन में नारे लगाने को उन्होंने महिलाओं के समर्थन से जोड़ा। हरक सिंह रावत का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान कांग्रेस के भीतर अनुशासन और पारदर्शिता का स्पष्ट संदेश देता है, साथ ही टिकट को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लगाने की कोशिश है।

Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Uttarakhand

उत्तराखंड में सियासी हलचल: बीजेपी के कई बड़े चेहरे थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि से जुड़े 5-6 प्रभावशाली नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संभावित दल-बदल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और वरिष्ठ नेता गौरव गोयल जैसे प्रमुख नाम शामिल बताए जा […]

Read More