कोटद्वार में पिता ने किया नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार

नया लुक ब्यूरो 

कोटद्वार। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सौतेले पिता ने अपनी 13 वर्षीय नाबालिग सौतेली बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 6 फरवरी 2026 को बच्ची की मां ने कोटद्वार कोतवाली में अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने बच्ची को उसकी नानी के घर से सकुशल बरामद किया। बच्ची घर से बिना किसी को बताए चली गई थी और काफी डरी-सहमी हुई नजर आ रही थी।

ये भी पढ़े

टिकट उसी को मिलेगा जो जिताएगा : हरक सिंह रावत

पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग की और उसे विश्वास में लेकर पूछताछ की। काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि 5 फरवरी 2026 की रात उसके सौतेले पिता ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस घटना से इतना डर गई कि अगली सुबह वह घर से भागकर नानी के पास चली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटद्वार पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। आरोपी सौतेले पिता (जिसका नाम रोशन पांडे बताया जा रहा है, मूल रूप से देवरिया, उत्तर प्रदेश का निवासी) को नजीबाबाद रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1), 75(2) और पोक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Crime News

संतकबीरनगर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर 8 रंगपाल नगर में गुरुवार अपराह्न एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को मायके पक्ष के पहुंचने के […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

झारखंड: मंगला जुलूस से निकालकर नाबालिग लड़की का रेप कर हत्या

पत्थर से गुप्तांग, चेहरा कुचला, दांत भी तोड़े लकीर पीट रही पुलिस नया लुक ब्यूरो रांची/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में मंगला जुलूस देखने गई एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। किशोरी मंगलवार रात (24 मार्च 2026) गांव […]

Read More