महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव परिणाम : महाराष्ट्र के जिला परिषद चुनाव के ताजा रुझानों में महायुति गठबंधन की पार्टियों ने बढ़त बनाकर विपक्षी दलों को पीछे छोड़ दिया है। भाजपा, शिवसेना और एनसीपी की गठबंधन की पार्टियों ने विभिन्न जिला परिषदों में मजबूत लीड हासिल की है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 126 सीटों पर, शिवसेना 61 और एनसीपी 71 सीटों पर आगे है। वहीं, विपक्षी दलों को रुझानों में पीछे देखा जा रहा है। कांग्रेस को केवल 27 सीटों पर लीड मिली है। उद्धव ठाकरे के शिवसेना UBT को 17 और शरद पवार गुट की NCP को महज 6 सीटों पर बढ़त मिली है। इस तरह महायुति गठबंधन की मजबूत पकड़ सामने आई है।
ये भी पढ़े
रायबरेली में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, चार की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
बीते 7 फरवरी को महाराष्ट्र में 731 जिला परिषद सदस्य और 1,462 पंचायत समिति की सीटों के लिए मतदान हुआ। मतदान में बड़ी उत्सुकता देखी गई और 67 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। जिला परिषद चुनाव में कुल 2,624 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे। पंचायत समिति के चुनाव में 4,814 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई।शुरुआती रुझानों में पंचायत समिति चुनाव की तरह ही महायुति गठबंधन की पार्टियों को प्रमुख बढ़त दिखाई दे रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार महायुति गठबंधन ने मजबूत रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के चलते विपक्षी दलों से दूरी बना ली है।
ये भी पढ़े
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्षी दल ला सकते हैं अविश्वास प्रस्ताव, बजट सत्र में बढ़ा तनाव
