तीस हजारी कोर्ट में जज के सामने वकील से मारपीट, CJI की कड़ी नाराजगी

दिल्ली की तीस हजारी जिला अदालत से न्याय व्यवस्था को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कोर्ट रूम के भीतर, वह भी जज की मौजूदगी में, एक वकील के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आने के बाद देश की सर्वोच्च अदालत ने गंभीर चिंता जताई है। इस घटना को लेकर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे कानून व्यवस्था और न्याय तंत्र के लिए बेहद खतरनाक करार दिया है।

मामले के अनुसार, पीड़ित वकील एक आरोपी की ओर से अदालत में बहस कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के वकील कुछ अन्य लोगों के साथ जबरन कोर्ट रूम में घुस आए और खुलेआम वकील पर हमला कर दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उस वक्त जज अदालत में मौजूद थे, इसके बावजूद हमलावरों ने किसी भी तरह का डर नहीं दिखाया।

हमीरपुर जिला उद्योग कार्यालय में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई

पीड़ित वकील ने सुप्रीम कोर्ट में मामले की मेंशनिंग करते हुए बताया कि हमले के दौरान उन्होंने मदद की गुहार लगाई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि अदालत जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर इस तरह की हिंसा ने वकीलों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने इस घटना पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि अदालत परिसर में इस तरह की “गुंडागर्दी” किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह कानून के शासन की सीधी विफलता है।

CJI ने पीड़ित वकील को निर्देश दिया कि वे इस मामले में पहले दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखित शिकायत दें और उसकी एक प्रति उन्हें भी भेजें। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस घटना को प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मंत्री के सामने वसूली का मामला आने पर होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई!

आगरा के प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में उठा जेल में हो रही जेल में वसूली का मुद्दा शासन और मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग रखने वाले पर नहीं होती कोई कार्रवाई लखनऊ। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत के बाद भ्रष्टाचार और वसूली में संलिप्त आगरा जेल अधीक्षक पर कोई कार्रवाई होगी। यह सवाल विभागीय […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं: अखिलेश

’पीड़ा’ बढ़ रही है, इसीलिए ‘पीडीए’ बढ़ रहा है लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं है। भाजपा में तो उनकी पूछ है जिनकी चोरी के पैसों की ही चोरी हो जाती है या जो निवेश तक में […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

वंदे भारत के खाने पर सवाल: खाना खाते ही महिला के सूज गए होठ, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

देश की प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर खानपान की गुणवत्ता को लेकर विवादों में घिर गई है। वाराणसी से देवघर जा रही एक महिला यात्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रेन में परोसा गया खाना खाने के बाद उन्हें तेज एलर्जी हो गई। महिला के अनुसार, खाना खाने […]

Read More