आवारा पशुओं द्वारा खड़ी फसल की बर्बादी किसान परेशान

Untitled 8 copy 8
  • हवा हवाई साबित हो रहे हैं क्षेत्र में बने पशु आश्रय केंद्र
  • क्षेत्रीय समस्या बनकर उभर रहे है आवारा पशु

आशुतोष मिश्रा 

नाथनगर। संत कबीर नगर के दर्जनों गांव में नीलगायों और छुट्टा पशुओं का झुंड फसलों को बर्बाद कर रहा है, शिकायत के बाद भी वन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसको लेकर किसान परेशान व आक्रोशित हैं ब्लॉक क्षेत्र नाथनगर के ग्राम गायघाट कोदवट अम्मा देयी मुखलिसपुर नाथनगर तिघरा चोलखरी आदि गांवों में नीलगा यो का झुंड फसलों को बर्बाद कर रहा है वही महुली नाथ नगर हरिहरपुर मानपुर छितही मडहा बसिया जोत, केवटली, मुकुंदपुर टिकुई कोल आदि गांव में आवारा पशुओं का झुंड फसलों को बर्बाद कर दे रहा है।

ग्राम कोदवट निवासी संजय यादव, राम भजन ,सरवन कुमार चोलखरी निवासी रामानुज ,मिठाई लाल यादव ,गोपाल  यादव महुली निवासी ओंकार नाथ ,लालचंद ,भोला वर्मा आदि किसानों ने बताया कि पिछले एक महीने से आवारा पशु और नीलगाय गेहूं की हरी फसलों में झुंड बनाकर घुसते हैं और उन्हें चरलेतेहै और रौंद करके बर्बाद कर दे रहे हैं। शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है, इस संबंध में पूछे जाने पर वन विभाग के इंस्पेक्टर आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें पशुओं के खेतों में चढ़ने की बराबर सूचना मिलती है लेकिन उनके पास कोई इस तरह का जीओ नहीं है जिससे वह पशुओं पर नियंत्रण कर सके जैसे ही कोई आदेश मिलेगा वह कार्रवाई करेंगे वैसे किसने की समस्याओं को देखते हुए वह उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे।

Spread the love

Salon owner arrested in Hazratganj over fake cheque
Uttar Pradesh

हजरतगंज: फर्जी चेक के जरिए ढाई लाख रुपए की ठगी, जालसाज गिरफ्तार

सैलून की आड़ में आरोपी करता था ठगी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर Hazratganj fake cheque fraud: एक महिला के नाम पर फर्जी चेक बनाकर ढाई लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर एक जालसाज […]

Spread the love
Read More
Three mobile phones, eight bank passbooks
homeslider Uttar Pradesh

यूपी सहित अलग-अलग राज्यों में साइबर अपराध के जरिए लाखों की ठगी, तीन जालसाज गिरफ्तार

तीन मोबाइल फोन,आठ बैंक पासबुक, तीन चेकबुक, दो ATMकार्ड व 15 हजार रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow Cyber ​​Fraud Gang: पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने यूपी के अलावा अलग-अलग राज्यों में साइबर अपराध करने वाले गिरोह का […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, एंबुलेंस की टक्कर से कांवड़ खंडित; हाईवे पर घंटों जाम

Muradnagar Kanwar tragedy : दिल्ली-मेरठ हाईवे पर सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सरकारी एंबुलेंस कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कांवड़ क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज कांवड़ियों ने सड़क पर धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की […]

Spread the love
Read More