श्रीलंका को भारत के समर्थन के लिए दिल्ली में आयोजित हुआ ‘थैंक यू भारत’ कार्यक्रम

रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने 8 फरवरी को एक खास कार्यक्रम ‘थैंक यू भारत’ में शिरकत की। यह कार्यक्रम श्रीलंका को भारत के समर्थन और मदद, खासकर चक्रवात दितवाह के बाद राहत एवं पुनर्वास प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित किया गया था।
भारत की महाबोधि सोसाइटी ने श्रीलंकाई उच्चायोग के सहयोग से मंदिर मार्ग पर ऐतिहासिक बुद्ध विहार में ‘थैंक यू भारत’ कार्यक्रम आयोजित किया। सभा को संबोधित करते हुए, भारत में श्रीलंका की उच्चायुक्त, महिषिनी कोलोन ने कहा कि पवित्र बुद्ध विहार में मौजूद होना सम्मान की बात है, यह एक ऐसी जगह है जो श्री अनागरिका धर्मपाल और महात्मा गांधी के आदर्शों से गहराई से जुड़ी हुई है।
उच्चायुक्त ने कहा हम भारत के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने साझा इतिहास, संस्कृति और बौद्ध विरासत में निहित दोनों देशों के बीच स्थायी संबंधों पर भी जोर दिया।

वानखेड़े में डांस, सोशल मीडिया पर छाईं तन्वी गडकरी

राज्य मंत्री मार्गेरिटा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा चक्रवात दितवाह के बाद श्रीलंका में भारत के राहत और पुनर्वास प्रयासों की सराहना में महा बोधि सोसाइटी के “थैंक यू भारत” कार्यक्रम का हिस्सा बनकर खुशी हुई। जरूरत के समय श्रीलंका के साथ खड़े रहने की भारत की प्रतिबद्धता हमारे मजबूत सभ्यतागत और लोगों के बीच संबंधों से प्रेरित है।
गौरतलब है कि हाल ही में श्रीलंका में भीषण चक्रवात दितवाह ने काफी तबाही मचाई थी, जिसमें जान-माल का बहुत नुकसान हुआ था। इस आपदा के बाद भारत ने सबसे पहले मदद का हाथ आगे बढ़ाया था। भारतीय सेना और एनडीआरएफ के जवानों ने कई दिनों तक खुद मोर्चा संभाला और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। यही नहीं, भारत ने श्रीलंका के लिए 450 मिलियन डॉलर के सहायता पैकेज की भी घोषणा की, जिसका कार्यान्वयन शुरू भी हो चुका है। इसके अलावा भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत भी विभिन्न क्षेत्रों में श्रीलंका की मदद करता रहता है।

homeslider International

होर्मुज संकट के बीच राहत: भारत का LPG टैंकर ‘ग्रीन सान्वी’ सुरक्षित पार, छह अप्रैल तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत, 44 हजार टन LPG लेकर आ रहा जहाज नया लुक डेस्क मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध के माहौल के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय झंडे वाला एलपीजी टैंकर ग्रीन सान्वी सफलतापूर्वक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर […]

Read More
homeslider National Politics West Bengal

बंगाल चुनाव में मालदा कांड: NIA जांच के आदेश, सुप्रीम कोर्ट सख्त-राजनीति भी गरमाई

मालदा कांड पर NIA जांच के आदेश, सुप्रीम कोर्ट सख्त-बंगाल चुनाव में बढ़ा घमासान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने पर सख्ती, मालदा केस NIA को ममता का पलटवार नया लुक डेस्क पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच मालदा में न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई गंभीर घटना ने देश की राजनीति और न्यायिक व्यवस्था दोनों […]

Read More
homeslider International

ट्रंप को ईरान से झटका? पाकिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से इनकार

नया लुक डेस्क मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप को कूटनीतिक मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। ईरान ने साफ तौर पर पाकिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से इनकार कर दिया है, जिससे सीजफायर और बातचीत की कोशिशों को बड़ा धक्का लगा है। इस्लामाबाद में बातचीत से पीछे हटा ईरान वॉल […]

Read More