एक I-Phone के चक्कर में इतने बुरी फंसी लड़कियां कि जानकर हो जाएंगे घनचक्कर

 बिना शादी, बिना जानकारी IVF सेंटर में ‘मां’ बनने की कर रही थीं तैयारी
 प्रयागराज में नाबालिगों के अंडाणु निकालने का रैकेट बेनकाब, पांच गिरफ्तार

नया लुक संवाददाता

प्रयागराज। कभी में नाबालिग लड़कियों के ओवा एक्सट्रैक्शन (अंडाणु निकालने) से जुड़े एक संगठित रैकेट का खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं सहित कुल पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मां-बेटी, एक आईवीएफ एजेंट महिला और उसका बेटा शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने एक नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसाया। उसे आईफोन और 10 हजार रुपये का लालच देकर शादीशुदा महिला के रूप में पेश किया गया और एक IVF सेंटर ले जाया गया। वहां बिना वैध दस्तावेजों के नाबालिग लड़की के अंडाणु निकाल लिए गए।

ये भी पढ़े

प्रयागराज IVF रैकेट की खौफनाक साजिश, मां के शक से खुली परतें, जानकर उड़ जाएंगे होश

पीड़िता की मां ने छह फरवरी को इस गंभीर मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता की पड़ोसी रिंकी, उसकी बेटी पलक उर्फ जोया, सीमा भारती, हिमांशु भारती और कल्पना भारती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि इस पूरे रैकेट के पीछे एक मुस्लिम महिला की अहम भूमिका हो सकती है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच तीन प्रमुख बिंदुओं पर की जा रही है। पहला, अब तक कितनी नाबालिग लड़कियों के साथ इस तरह की अवैध प्रक्रिया की गई। दूसरा, क्या इस रैकेट का संबंध किसी सेक्स रैकेट से भी है। तीसरा, क्या इसके जरिए धर्मांतरण से जुड़ी किसी साजिश को अंजाम दिया जा रहा था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़े

गाजियाबाद सुसाइड केस में नया खुलासा, बच्चियों के पिता ने की थीं तीन शादियां

Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More
Uttar Pradesh

लखनऊ: कोर्ट और एलडीए की लिखापढ़ी में उलझा मकान विवाद, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र स्थित जानकीपुरम सेक्टर-सी में एक मकान विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामला कोर्ट और एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के बीच उलझा हुआ है, वहीं पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। पीड़िता किरण का आरोप है कि वह पिछले 9 महीनों से विकास […]

Read More
Crime News

संतकबीरनगर में दहेज हत्या का मामला: पति-ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

बरौली गांव के पिता की तहरीर पर केस दर्ज; शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरौली गांव निवासी पिता की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत हरिहरपुर के चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज […]

Read More