कोटा में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी इमारत, दो की मौत, कई घायल…रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कोटा । राजस्थान के  कोटा शहर  से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के वक्त इमारत में रेस्टोरेंट संचालित होने की जानकारी सामने आई है। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राहत दल, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू कर दिया गया। मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम लगातार जारी है। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को सील कर आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई है।

कब और कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा शनिवार शाम करीब 8:45 बजे हुआ। जवाहर नगर थाना क्षेत्र के इंदिरा विहार इलाके में स्थित एक निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत अचानक ढह गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमारत गिरते ही धूल का गुबार छा गया और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाद में पुलिस, एंबुलेंस और दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंचीं।

रेस्टोरेंट चल रहा था, कई लोग थे मौजूद

जानकारी के मुताबिक, कोटा ओपरा हॉस्पिटल रोड पर स्थित मुरादाबादी नॉन वेज रेस्टोरेंट की यह इमारत अचानक ढह गई। बताया जा रहा है कि इमारत का दो मंजिला निर्माण लगभग पूरा हो चुका था और आगे का काम जारी था। हादसे के समय रेस्टोरेंट में कई ग्राहक मौजूद थे, जिससे हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़े

चंदौली जमीन घोटाला: तीन PCS अफसर निलंबित, अवैध कब्जेदारों को राहत देने का आरोप

नेताओं ने जताया शोक, राहत कार्यों की निगरानी

इस हादसे पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने जिला कलेक्टर और सिटी एसपी से बात कर रेस्क्यू कार्य तेज करने और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। स्पीकर के ओएसडी राजीव दत्ता भी मौके पर मौजूद हैं। वहीं शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

रेस्क्यू में देरी को लेकर लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेस्क्यू के लिए जरूरी क्रेन करीब डेढ़ घंटे की देरी से मौके पर पहुंची, जिससे शुरुआती बचाव कार्य प्रभावित हुआ। हालांकि प्रशासन का कहना है कि सभी संसाधन अब मौके पर मौजूद हैं और तेजी से राहत कार्य चलाया जा रहा है।

प्रशासन का बयान : जिला कलेक्टर के अनुसार, घायलों की संख्या को लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आ रही हैं। प्रशासन ने कहा है कि रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

 

homeslider International

पश्चिम एशिया का तनाव और ‘डिजिटल दुनिया’ पर मंडराता खतरा

नया लुक डेस्क पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच ईरान की ओर से आई हालिया चेतावनी ने वैश्विक चिंता को एक नए आयाम पर पहुंचा दिया है। यह चिंता सिर्फ सैन्य टकराव तक सीमित नहीं, बल्कि दुनिया की डिजिटल संरचना-इंटरनेट-तक फैलती दिखाई दे रही है। ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने संकेत […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

झारखंड: मंगला जुलूस से निकालकर नाबालिग लड़की का रेप कर हत्या

पत्थर से गुप्तांग, चेहरा कुचला, दांत भी तोड़े लकीर पीट रही पुलिस नया लुक ब्यूरो रांची/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में मंगला जुलूस देखने गई एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। किशोरी मंगलवार रात (24 मार्च 2026) गांव […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More