25 रन, बड़ा असर: तिलक वर्मा की पारी की गावस्कर ने की तारीफ

befunky collage 2026 02 08t122122 1770533469

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हराकर विजयी आगाज किया। हालांकि यह जीत आसान नहीं रही। टीम इंडिया एक समय गंभीर संकट में नजर आ रही थी, लेकिन मुश्किल हालात में कुछ खिलाड़ियों की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी ने मैच का रुख बदल दिया। इसी कड़ी में पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की 25 रन की अहम पारी की खासतौर पर तारीफ की है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती झटकों के चलते टीम इंडिया का स्कोर 77 रन पर 6 विकेट हो गया था। पिच पर गेंद रुककर आ रही थी और बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं था। ऐसे हालात में तिलक वर्मा ने कप्तान सूर्यकुमार यादव का बेहतरीन साथ निभाया और पारी को संभालने में अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़े

महाशिवरात्रि से पहले अमरोहा में गोवंश अवशेष मिलने से तनाव, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

JioStar से बातचीत में सुनील गावस्कर ने कहा कि तिलक वर्मा केवल प्रतिभाशाली नहीं, बल्कि बेहद समझदार क्रिकेटर हैं। उन्होंने बताया कि तिलक को यह अच्छी तरह पता है कि किस स्थिति में किस तरह का शॉट खेलना चाहिए। अमेरिका के खिलाफ उनकी पारी इसका बेहतरीन उदाहरण रही। वह जरूरत से ज्यादा आक्रामक नहीं हुए, बल्कि जोखिम को कम रखते हुए रन बटोरते रहे।  गावस्कर ने बताया कि अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद जब तिलक क्रीज पर आए, तब टीम को स्थिरता की जरूरत थी। तिलक ने बिना जल्दबाजी किए गैप ढूंढे और सिंगल-डबल के साथ बाउंड्री भी निकाली। उन्होंने मिड-ऑन के ऊपर जो शॉट खेला, उसका मकसद छक्का नहीं बल्कि सुरक्षित बाउंड्री हासिल करना था, क्योंकि फील्डर सर्कल के अंदर मौजूद था।

ये भी पढ़े

देहरादून में MBBS छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला

 

पूर्व कप्तान ने तिलक की तुलना एशिया कप फाइनल की पारी से करते हुए कहा कि वह ऐसे बल्लेबाज हैं जो समय लेकर खेलते हैं और फिर अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाते हैं। अगर तिलक पावरप्ले में बल्लेबाजी करने आते हैं और 14-15 ओवर तक टिक जाते हैं, तो भारत 200 रन के आसपास का स्कोर खड़ा कर सकता है।

 

 

 

 

Spread the love

New Delhi
Sports

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, कबड्डी में ईरान को हरा जीता गोल्ड

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए एक और स्वर्ण पदक हासिल किया। रोमांच से भरपूर फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी […]

Spread the love
Read More
Tokai
Sports

भारत का कबड्डी में धमाका, थाईलैंड को 66-28 से हराया

Tokai: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। शुक्रवार को तोकाई सिटीजन जिमनैजियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को एकतरफा अंदाज में 66-28 से मात दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में […]

Spread the love
Read More
Sports

WI के खिलाफ विराट का दबदबा, सचिन-रोहित टॉप-5 से बाहर

IND vs WI:  भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज शुरू होने से पहले नजर डालते हैं उन बल्लेबाजों पर, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यह आंकड़े भारत-वेस्टइंडीज मुकाबलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वेस्टइंडीज […]

Spread the love
Read More