देहरादून में MBBS छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला

Untitled 8 copy 7

देहरादून। उत्तराखंड के जौलीग्रांट क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में उस समय सनसनी फैल गई, जब  MBBS  प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही यूनिवर्सिटी परिसर में हड़कंप मच गया और छात्र-छात्राओं में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा बीते कई घंटों तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली थी। इस पर सहपाठियों और हॉस्टल स्टाफ को अनहोनी की आशंका हुई। जब दरवाजा खोला गया तो छात्रा का शव कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला। इसके बाद तुरंत यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जौलीग्रांट चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की रहने वाली थी और हाल ही में मेडिकल की पढ़ाई के लिए देहरादून आई थी।

सीओ सदर विवेक कुटियाल ने बताया कि शुरुआती जांच और सहपाठियों से मिली जानकारी के आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि किसी छात्र के साथ हुए आपसी विवाद के चलते छात्रा मानसिक तनाव में थी। हालांकि, फिलहाल कमरे से कोई सुसाइड नोट या अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना देकर देहरादून बुला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की मौजूदगी में ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके साथ ही छात्रा के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से शोक व्यक्त किया गया है, वहीं परिसर में सुरक्षा और काउंसलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों पर बरसेगी खुशियां, कुछ को बरतनी होगी सावधानी

Today’s Horoscope मेष :  आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं, जो सकारात्मक और मददगार स्वभाव के हैं। कोई पौधा लगाएं। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। […]

Spread the love
Read More
homeslider International

भारत-ईयू मानवाधिकार वार्ता: लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों पर मंथन

   शाश्वत तिवारी India EU Cooperation  : भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने बढ़ते भू-राजनीतिक संकटों के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। दोनों पक्षों के बीच 12वीं भारत-यूरोपीय संघ मानवाधिकार वार्ता 24 जून को यहां नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक में जनवरी 2025 […]

Spread the love
Read More
Tapi School Attack
Crime News

गुजरात के स्कूल में छात्रा पर चाकू से हमला, सहेली ने बहाने से बुलाकर किया वार

Tapi School Attack : गुजरात के तापी जिले के वालोड क्षेत्र स्थित एक आश्रम शाला में कक्षा-9 की एक छात्रा पर उसकी सहपाठी द्वारा कथित रूप से चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल 13 वर्षीय छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी सर्जरी […]

Spread the love
Read More