दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आंशका, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

  • प्रयागराज: युवती की हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से इलाके में फैली हुई
  • शव की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
  • मऊआइमा थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। बीते दिनों हुई कई घटनाओं का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब प्रयागराज जिले के मऊआइमा थाना क्षेत्र स्थित नहर किनारे एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के करीब लग रही है। शरीर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे आंशका जताई जा रही है कि युवती के चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वारकर मौत की नींद सुलाया गया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक यूपी के प्रयागराज जिले के मऊआइमा थाना के भवानीगढ़ गांव के पास हल्का नंबर एक स्थित नहर किनारे एक युवती की लाश मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी के मुताबिक युवती की तस्वीर आसपास के थानों पर भेज दी गई है और उम्मीद है कि जल्द ही शव की शिनाख्त हो जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Crime News homeslider Jharkhand

डीसी की मीटिंग छोड़ कर घूस लेने पहुंचा क्लर्क

डेढ़ करोड़ मुआवजे के भुगतान के एवज में मांग रहा था 40 लाख रूपये, नया लुक ब्यूरो रांची/जमशेदपुर। सोनारी ACB की टीम ने सरकारी मुआवजा देने की एवज में 40 लाख रुपए घूस मांगने के आरोपी सरायकेला डीसी कार्यालय के भू-अर्जन विभाग के क्लर्क प्रीतम आचार्य और उसके दलाल विनय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध महुली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

महुली थाना क्षेत्र के बसियाजोत में हुई थी अफीम की अबैध खेती अफीम के हरे पौधे व फल फूल सहित कुल आठ किलो 750 ग्राम हुआ बरामद आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल       आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसियाजोत में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ […]

Read More
Crime News homeslider

ये इश्क़ नहीं आसान: 18 बच्चों का बाप भी नहीं बचा इस प्यार, इश्क़ और मोहब्बत में

इश्क का खौफनाक अंजाम! 18 बच्चों के पिता की हत्या, प्रेमिका ने रची साजिश ब्लैकमेलिंग से तंग आकर प्रेमिका ने भाई संग मिलकर की हत्या बोरे में भरकर नहर में फेंकी लाश लखनऊ। प्रतापगढ़ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों, भरोसे और अवैध संबंधों की खौफनाक सच्चाई उजागर कर […]

Read More