ए अहमद सौदागर
लखनऊ। हरदोई जिले में बेकाबू तेज रफ्तार डंपर ने सामने से तीन लोगों को रौंद दिया। भाई-बहन और मौसी की मौके पर मौत हो गई। उनकी लाशें सड़क पर बिखर गईं। युवक हेलमेट लगाए हुए था, फिर भी उसकी जान नहीं बची। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार 5 फीट तक उछलकर सड़क पर गिर गए। सिर पर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक डंपर में भी फंसा रहा और कुछ दूर तक घिसटता रहा। हादसा शनिवार को सुरसा थानाक्षेत्र में हुआ। युवक बहन को सीआईटी की परीक्षा दिलाने जा रहा था। परिजन के अनुसार, युवक के चचेरे भाई की कल बरीक्षा थी। उसी में शामिल होने के लिए मौसी आई हुई थीं।
परिजनों के अनुसार, सुबह भाई-बहन जाने लगे तो मौसी ने कहा कि हमें भी वैसे घर छोड़ देना। इसके बाद वह भी बाइक पर बैठ गईं। हादसे के बाद ड्राइवर डंपर छोड़कर फरार हो गया। मृतकों की पहचान मधु अवस्थी (23), उनके भाई आदर्श (20) और मौसी कामिनी के रूप में हुई।
