ग्रेटर नोएडा : चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी घायल

नया लुक डेस्क

लखनऊ। ग्रेटर नोएडा में पुलिस और कार सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में बदमाश संजीव गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि बदमाश के खिलाफ अलग-अलग थानों में 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह मुठभेड़ थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में जलपुरा के पास हुई। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 

ये भी पढ़े

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कंटेनर ने यात्रियों को कुचला, छह की मौत

 

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों में इससे पहले भी कई बार चेकिंग के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है।

ये भी पढ़े

किन्नरों ने की हद पार, चॉकलेट नहीं दी तो मुंह में थूका और किया ऐसा कि सुनकर रह जाएँगे दंग

 

Uttar Pradesh

गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल: CM योगी की चेतावनी और घर पर डिलीवरी की सुविधा

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यवासियों को भरोसा दिलाया है कि अब रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए किसी एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर ही बुकिंग कराएं और आपका सिलेंडर सीधे घर पहुंच जाएगा। इसी तरह, पेट्रोल-डीजल लेने के लिए भी जरूरत पड़ने पर […]

Read More
Uttar Pradesh

नौतनवां तहसील के उपनिबंधक के खिलाफ शिकायत पर शासन का कदम, साक्ष्य की मांग

30 मार्च को लखनऊ में होगी सुनवाई       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। नौतनवां तहसील के उपनिबंधक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों एवं अधिवक्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में उत्तर प्रदेश शासन ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। विशेष सचिव, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने संबंधित प्रकरण में शिकायतकर्ता को […]

Read More
Delhi homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी में रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश, जानें कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे

नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रामनवमी के पावन अवसर पर योगी सरकार ने 26 और 27 मार्च 2026 को लगातार दो दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस निर्णय के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज इन दोनों दिनों बंद रहेंगे। बैंकों की स्थिति 26 मार्च 2026 : रामनवमी के दिन […]

Read More