चेन्नई में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा: H5N1 वायरस से सैकड़ों कौवों की मौत, सरकार ने जारी की सख्त एडवाइजरी

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बर्ड फ्लू (H5N1 वायरस) के फैलने से हड़कंप मच गया है। शहर के कई इलाकों में सैकड़ों कौवे मृत पाए गए हैं, जिनकी लैब जांच में H5N1 वायरस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीर खतरा मानते हुए तुरंत अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, कौवों की मौत की वजह बेहद खतरनाक इन्फ्लूएंजा A वायरस का स्ट्रेन H5N1 है, जो पक्षियों में तेजी से फैलता है। संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने आम जनता के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है।

ये भी पढ़े

सनातन संस्कृति की चेतना के प्रतीक थे ब्रह्मगिरी महाराज : धामी

सरकार की सख्त एडवाइजरी
मरे हुए पक्षियों को हाथ न लगाएं

किसी भी मृत पक्षी की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें
पोल्ट्री और जंगली पक्षियों के शवों को बायोसिक्योरिटी प्रोटोकॉल के तहत जलाया जाए या गहरे गड्ढों में दफनाया जाए
वहीं, केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार को पत्र लिखकर पूरे प्रभावित इलाकों में व्यापक निगरानी और सख्त नियंत्रण उपाय लागू करने के निर्देश दिए हैं।

क्या है H5N1 वायरस: H5N1 इन्फ्लूएंजा A वायरस का एक अत्यंत खतरनाक रूप है, जिसे आमतौर पर बर्ड फ्लू कहा जाता है।

पोल्ट्री पक्षियों : जंगली पक्षियों को संक्रमित करता है और बहुत तेजी से फैलता है। हालांकि यह वायरस ज्यादातर पक्षियों को प्रभावित करता है, लेकिन कुछ मामलों में यह इंसानों और अन्य जानवरों तक भी पहुंच सकता है।

ये भी पढ़े

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, जोश हेजलवुड पूरे टूर्नामेंट से बाहर

कितना खतरनाक हो सकता है बर्ड फ्लू?
विशेषज्ञों के अनुसार H5N1 संक्रमण इंसानों में दुर्लभ जरूर है, लेकिन जब होता है तो बेहद गंभीर साबित हो सकता है। कई मामलों में मरीजों को गंभीर निमोनिया और सांस से जुड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ा है समय पर इलाज न मिलने पर जान का खतरा भी बढ़ सकता है

सतर्कता ही बचाव है: प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें, लेकिन पूरी सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध पक्षी की मौत को नजरअंदाज न करें और तुरंत सूचना दें।

National

नेपाल के पाल्पा स्थित तिनाउ नदी की तेज धारा में बह गए दो भारतीय नागरिक

सर्च ऑपरेशन में जुटी आर्म्ड पुलिस फोर्स और पुलिस की गोताखोर टीमें        उमेश चन्द्र त्रिपाठी बुटवल नेपाल।भारतीय सीमा सोनौली से सटे बुटवल के निकट पाल्पा स्थित तिनाउ नदी की तेज धारा में दो भारतीय पर्यटक लापता हो गए है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस स्थानीय ग्रामीणों की मदद से […]

Read More
Delhi National

पश्चिम एशिया संकट: भारत ने ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए उठाए कड़े कदम

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यवधान के बीच भारत सरकार ने देश में ईंधन आपूर्ति, समुद्री संचालन और विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता […]

Read More
National

कपिलवस्तु में तनाव, महाराजगंज और बरगदावा में जारी है कर्फ्यू

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी कपिलवस्तु नेपाल। रामनवमी और ईद के उल्लास के बीच कपिलवस्तु के महाराजगंज और बरगदवा क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बिगड़ते हालात को देखते हुए जिला प्रशासन कार्यालय ने आज दोपहर 2 बजे से अनिश्चितकालीन निषेधाज्ञा लागू कर दी है । […]

Read More