T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, जोश हेजलवुड पूरे टूर्नामेंट से बाहर

नई दिल्ली। T20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से ठीक पहले टीमों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चोटिल खिलाड़ियों के चलते लगातार टीमों को झटके लग रहे हैं और अब इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक और करारा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है, जबकि उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान जल्द किए जाने की बात कही गई है।

पहले मुकाबले से पहले ही बाहर हुए हेजलवुड

विश्व कप के पहले मैच से महज एक दिन पहले हेजलवुड के बाहर होने की घोषणा की गई। लंबे समय से चोट से जूझ रहे इस दिग्गज गेंदबाज को फिट होने की उम्मीद में टीम में शामिल किया गया था, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट्स के बाद साफ हो गया कि वे टूर्नामेंट के दौरान पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया को अपना पहला मुकाबला खेलने में अभी कुछ समय है, जिससे टीम को रिप्लेसमेंट चुनने का मौका मिल गया है।

पैट कमिंस के बाद दूसरा बड़ा झटका

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान और तेज गेंदबाजी की रीढ़ माने जाने वाले पैट कमिंस भी चोट के चलते विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। अब हेजलवुड के हटने से कंगारू टीम का पेस अटैक अचानक कमजोर नजर आने लगा है, जो उनके अभियान के लिए बड़ी चिंता बन गया है। हेजलवुड काफी समय से इंजरी से जूझ रहे थे और टीम मैनेजमेंट उन्हें सुपर-8 मुकाबलों तक फिट होने की उम्मीद में साथ रखे हुए था, लेकिन हालात में कोई खास सुधार नहीं हुआ।

फिलहाल नहीं हुआ रिप्लेसमेंट का ऐलान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ किया है कि अभी तुरंत किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया गया है। बोर्ड का मानना है कि शुरुआती मैच मौजूदा स्क्वाड के साथ भी खेले जा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर बाद में रिप्लेसमेंट जोड़ा जाएगा।

सीन एबॉट को मिल सकता है मौका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीन एबॉट को जोश हेजलवुड के विकल्प के रूप में टीम में शामिल किया जा सकता है। वे पहले से ही रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ मौजूद हैं और पाकिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में भी स्क्वाड का हिस्सा रह चुके हैं। कुछ अन्य खिलाड़ी भी पूरी तरह फिट नहीं बताए जा रहे हैं, लेकिन टीम को उम्मीद है कि अगले दौर तक वे मैदान पर उतरने के लिए तैयार हो जाएंगे।

Sports

MI में कप्तानी पर सस्पेंस: क्या सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कमान? श्रीकांत के बयान से मची हलचल

पूर्व दिग्गज का बड़ा सुझाव-हार्दिक पांड्या की जगह सूर्या को बनाएं कप्तान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। टीम के प्रदर्शन और रणनीति पर मंथन के बीच अब सवाल उठ रहा है कि क्या सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपी जा […]

Read More
Sports

न्यूजीलैंड क्रिकेट का बड़ा फैसला: IPL की तर्ज पर शुरू होगी नई T20 लीग ‘NZ20’

21 साल पुराने फॉर्मेट में बदलाव, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा वर्ल्ड-क्लास मंच वेलिंगटन । न्यूज़ीलैंड क्रिकेट (NZC) ने घरेलू क्रिकेट को नया रूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने फ्रेंचाइजी आधारित नई टी20 लीग ‘NZ20’ शुरू करने का फैसला किया है, जिसे घरेलू क्रिकेट में प्राथमिकता दी जाएगी। टी20 क्रिकेट की […]

Read More
Sports

PSL 2026 पर संकट के बादल: बांग्लादेशी खिलाड़ियों की एंट्री पर सस्पेंस, सुरक्षा पर सरकार सख्त

नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के शुरू होने से पहले ही टूर्नामेंट पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं। बांग्लादेश सरकार ने अपने खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। खेल मंत्री अमीनुल हक ने साफ कर दिया है कि यदि पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर किसी तरह की चिंता सामने […]

Read More