भविष्य के भारत की टिकाऊ आधारशिला है केंद्रीय बजट : धामी

Untitled 5 copy 5

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता में केन्द्रीय बजट 2026-27 को विकसित भारत-2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल वर्तमान की आवश्यकताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले दशकों के लिए देश की आर्थिक, सामाजिक और रणनीतिक नींव को मजबूत करता है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में पूंजीगत व्यय में की गई उल्लेखनीय वृद्धि से दीर्घकालिक विकास की मजबूत आधारशिला रखी गई है। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के साथ-साथ देश की रणनीतिक स्वायत्तता और संप्रभुता को भी सुदृढ़ करता है।

ये भी पढ़े

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में सभी विद्यालयों की भागीदारी अनिवार्यः डाॅ. रावत

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की सरकार के लिए विकास केवल आंकड़ों का विषय नहीं, बल्कि आम नागरिक के जीवन में वास्तविक और सकारात्मक बदलाव का माध्यम है। यह बजट मध्यम वर्ग, करदाताओं और श्रमिकों के लिए राहत और सम्मान का प्रतीक है। नवाचार, विनिर्माण और रोजगार को केंद्र में रखकर तैयार किया गया यह बजट देश की उत्पादकता क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ स्थायी रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा, जो दीर्घकालीन आर्थिक मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक का पूंजीगत व्यय यह दर्शाता है कि सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर को केवल वर्तमान की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की शक्ति मानती है। सात नए आर्थिक कॉरिडोर, आधुनिक परिवहन नेटवर्क और लॉजिस्टिक्स ढांचे का विस्तार निवेश, उद्योग और क्षेत्रीय संतुलन को मजबूती देगा। वाराणसी-हल्दिया जलमार्ग, दिल्ली-वाराणसी एवं वाराणसी-सिलीगुड़ी उच्च-गति रेल कॉरिडोर न केवल कनेक्टिविटी परियोजनाएं हैं, बल्कि ये व्यापार, पर्यटन, रोजगार और राष्ट्रीय एकता के नए द्वार खोलने वाले कदम हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट से उत्तराखंड के समावेशी विकास को सीधा लाभ मिलेगा। पर्वतीय, सीमांत और दूरस्थ क्षेत्रों के साथ-साथ गांवों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण पर विशेष फोकस किया गया है।उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के लिए केंद्रीय करों में राज्य का हिस्सा ₹17,414.57 करोड़ निर्धारित किया गया है, जिससे प्रदेश को इस वर्ष ₹1,841.16 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि प्राप्त होगी।

अपरा एकादशी
homeslider Religion

अपरा एकादशी व्रत आज: भगवान विष्णु की कृपा पाने का विशेष दिन, जानें तिथि व महत्व और पूजा विधि

राजेन्द्र गुप्ता ज्येष्ठ मास में आने वाली पहली एकादशी का नाम अपरा एकादशी है। ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी का नाम अपरा एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि जो व्यक्ति एकादशी का व्रत पूरे विधि विधान के साथ करता है। उसकी सारी मनोकामनाएं […]

Read More
Horoscope
Astrology homeslider

बुधवार के दिन वृष और कुम्भ राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें अपनी राशि का हाल

“ग्रहों की बदलती चाल और नक्षत्रों की स्थिति हर दिन हमारे जीवन में नई चुनौतियां और अवसर लेकर आती है। आज 13 मई, 2026, बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए सुनहरी सफलता के द्वार खोलने वाला है, तो वहीं कुछ के लिए सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। क्या आज आपकी किस्मत का […]

Read More
Yogi Adityanath
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

योगी सरकार का बड़ा फैसला,अब फ्लीट में 50 फीसदी तक होगी कटौती

सभी मंत्रियों को सादगी और बचत पर जोर देने की CM ने की अपील लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम बैठक में सरकारी खर्चों में कटौती और सादगी को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उनके और मंत्रियों के काफिले (फ्लीट) की […]

Read More