उत्तर भारतीय पानी-पूरी बेचते हैं” तमिलनाडु के मंत्री के बयान से भड़का सियासी तूफान

चेन्नई । तमिलनाडु के कृषि मंत्री एम आरके पन्नीरसेल्वम के एक बयान ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। उत्तर भारतीय प्रवासी मजदूरों को लेकर की गई उनकी टिप्पणी को न सिर्फ आपत्तिजनक माना जा रहा है, बल्कि इसे उत्तर-दक्षिण और भाषा विवाद को हवा देने वाला कदम भी बताया जा रहा है। बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि उत्तर भारत से आने वाले लोग, जिन्होंने केवल हिंदी सीखी है, तमिलनाडु में सीमित अवसरों के कारण छोटे-मोटे काम करने को मजबूर हो जाते हैं। उन्होंने यह तक कहा कि ऐसे लोग यहां मेज साफ करने, निर्माण मजदूरी करने या पानी-पूरी बेचने जैसे काम करते हैं। इसके विपरीत, उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु के युवा दो-भाषा नीति अपनाने के कारण अंग्रेजी में दक्ष होते हैं और अमेरिका व लंदन जैसे देशों में ऊंची तनख्वाह वाली नौकरियां हासिल करते हैं।

ये भी पढ़े

ऑनलाइन गेम और रील्स का नशा बन रहा बच्चों की मौत की वजह

 

मंत्री के इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इसे प्रवासी श्रमिकों का अपमान बताया है। सोशल मीडिया पर भी यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है और इसे भाषाई घमंड से जोड़कर देखा जा रहा है।यह विवाद ऐसे समय पर सामने आया है जब राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। सत्ताधारी डीएमके दूसरी बार सत्ता में वापसी की तैयारी कर रही है, जबकि एआईएडीएमके भाजपा के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरने की रणनीति बना रही है। ऐसे में इस तरह के बयान को चुनावी ध्रुवीकरण की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान राज्य बनाम केंद्र और हिंदी बनाम तमिल बहस को दोबारा तेज कर सकता है, जिसका असर राष्ट्रीय राजनीति तक दिख सकता है।

ये भी पढ़े

नारसन में दो परिवारों के बीच जमकर चली गोलियां, महिला घायल

 

 

 

 

homeslider Jharkhand

झारखंड: गिरिडीह के जंगल में मिला लिथियम का भंडार

रिचार्जेबल बैटरी में लिथियम का होता है इस्तेमाल रंजन कुमार सिंह रांची/गिरिडीह। गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के असुरहड्डी गांव के जंगल में लिथियम धातु का भंडार पाया गया है। जिससे तिसरी सहित पूरे जिले की अर्थ व्यवस्था फिर से सुधर होने के साथ, माइका का कारोबार बंद होने से, […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

प्रयागराज में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोरेज ढहा, अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, कई मजदूर मलबे में दबे

यूपी। प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आशंका है कि मलबे में करीब 20 मजदूर दबे हो सकते हैं। अमोनिया गैस का रिसाव, एक किमी तक फैली दहशत हादसे […]

Read More
Delhi homeslider Science & Tech

WhatsApp ला रहा नया धमाकेदार फीचर: पढ़ते ही 15 मिनट में मैसेज गायब!

नई दिल्ली। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने यूज़र्स के लिए एक और प्राइवेसी-केंद्रित फीचर लाने की तैयारी में है। इस नए फीचर का नाम ‘After Reading’ बताया जा रहा है, जो चैट सिक्योरिटी को एक नया स्तर देगा। इस फीचर के तहत, यूज़र द्वारा भेजा गया मैसेज जैसे ही रिसीवर पढ़ लेगा, उसके सिर्फ 15 मिनट […]

Read More