IND vs ENG फाइनल से पहले भारत का दबदबा कायम: U19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीत चुकी है टीम इंडिया

Untitled 6 copy 5

नई दिल्ली। ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला छह फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, जहां IND भारत और इंग्लैंड की टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। खास बात यह है कि दोनों ही टीमों का इस टूर्नामेंट में अब तक का सफर शानदार और अजेय रहा है, जिससे फाइनल मुकाबले में जबरदस्त रोमांच देखने को मिलने की पूरी उम्मीद है। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप का 16वां संस्करण है और इससे पहले खेले गए 15 टूर्नामेंटों में सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम रहा है। ऐसे में इतिहास भी फाइनल से पहले भारत के पक्ष में नजर आ रहा है, जो इंग्लैंड पर मानसिक बढ़त बनाने का काम करेगा।

ये भी पढ़े

IND vs PAK मैच पर सूर्यकुमार यादव का पहला रिएक्शन-बोले, “हमारी फ्लाइट बुक है,

टीम इंडिया का स्वर्णिम इतिहास: पाँच बार बनी चैंपियन

भारतीय अंडर-19 टीम अब तक वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पाँच बार कब्जा कर चुकी है। टीम इंडिया ने….

  • पहली बार साल 1999-2000 में,
  • दूसरी बार 2007-08 में,
  • तीसरी बार 2012 में,
  • चौथी बार 2017-18 में,
  • और पांचवीं बार 2021 में,

खिताब जीतकर अपनी बादशाहत साबित की है। अब भारत की नजरें छठी बार चैंपियन बनने पर टिकी हैं। वर्ल्ड कप 2026 में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर सिक्स और सेमीफाइनल तक भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया। खासतौर पर अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत ने रिकॉर्ड रन चेज करते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

इंग्लैंड का खिताबी सफर रहा है फीका

इंग्लैंड अंडर-19 टीम अब तक सिर्फ एक बार ही वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीत पाई है। उन्होंने साल 1997-98 में खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से इंग्लैंड कई बार करीब पहुंचा, लेकिन दोबारा चैंपियन बनने का सपना पूरा नहीं कर सका। दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड पिछली बार 2022 के फाइनल में भी पहुंचा था, जहां उसका सामना भारत से हुआ था और टीम इंडिया ने उसे चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में इतिहास एक बार फिर भारत के पक्ष में खड़ा नजर आ रहा है।

ये भी पढ़े

34 साल की राइवलरी, ICC टूर्नामेंट में भारत बनाम पाकिस्तान की पूरी कहानी

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का भी रहा है दबदबा

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के बाद सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया रही है, जिसने अब तक चार बार ट्रॉफी जीती है। हालांकि इस बार कंगारू टीम का सफर सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार के साथ खत्म हो गया। वहीं पाकिस्तान ने यह खिताब दो बार अपने नाम किया है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की टीमें एक-एक बार चैंपियन बन चुकी हैं। अब सबकी निगाहें छह  फरवरी के फाइनल पर टिकी हैं  क्या टीम इंडिया अपने सुनहरे इतिहास को और मजबूत करेगी या इंग्लैंड नया इतिहास रच पाएगा? क्रिकेट फैंस को एक हाई-वोल्टेज मुकाबले का इंतजार है।

Spread the love

Sports

WI के खिलाफ विराट का दबदबा, सचिन-रोहित टॉप-5 से बाहर

IND vs WI:  भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज शुरू होने से पहले नजर डालते हैं उन बल्लेबाजों पर, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यह आंकड़े भारत-वेस्टइंडीज मुकाबलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वेस्टइंडीज […]

Spread the love
Read More
Sports

विप्रज निगम का सपना हुआ साकार, एशियन गेम्स टीम में चयन

Lucknow:  जापान के नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय T20 क्रिकेट टीम में चयन होने पर युवा ऑलराउंडर विप्रज निगम भावुक हैं। भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनने का बचपन का सपना अब साकार होने जा रहा है। विप्रज ने कहा कि इस खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उनके […]

Spread the love
Read More
Sports

T20I रैंकिंग में अय्यर को बड़ा फायदा, ईशान को नुकसान

ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष T20 इंटरनेशनल और वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ी छलांग लगाई है। अय्यर सात पायदान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 627 रेटिंग अंक हैं। अय्यर ने […]

Spread the love
Read More