सूर्य के रौद्र रूप से भारत पर संकट, ISRO ने रेडियो ब्लैकआउट को लेकर जारी किया हाई अलर्ट

विज्ञान : सूर्य में मची भीषण हलचल ने पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। फरवरी की शुरुआत से ही सूर्य लगातार शक्तिशाली सोलर फ्लेयर्स छोड़ रहा है, जिनका सीधा असर पृथ्वी पर  पड़ सकता है। इसरो और नासा दोनों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि भारत सहित कई देशों में रेडियो ब्लैकआउट, संचार बाधा और पावर ग्रिड फेल होने जैसी गंभीर स्थिति बन सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, 1 फरवरी से सूर्य से निकलने वाले तीव्र सोलर फ्लेयर्स पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं। ये फ्लेयर्स अत्यधिक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन से भरपूर होते हैं, जो कुछ ही मिनटों में धरती तक पहुंच जाते हैं। इसी कारण रेडियो संचार, GPS सिस्टम, सैटेलाइट लिंक और एविएशन कम्युनिकेशन पर सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा है।

ये भी पढ़े

IND vs PAK मैच पर सूर्यकुमार यादव का पहला रिएक्शन-बोले, “हमारी फ्लाइट बुक है,

क्या होते हैं सौर तूफान

सौर तूफान दरअसल सूर्य के अंदर होने वाले विशाल विस्फोटों का परिणाम होते हैं। जब सूर्य की चुंबकीय ऊर्जा अचानक रिलीज होती है, तो सोलर फ्लेयर्स और कोरोनल मास इजेक्शन (CME) पैदा होते हैं। ये पृथ्वी के मैग्नेटोस्फीयर से टकराकर भू-चुंबकीय गतिविधियों को तेज कर देते हैं। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 5 फरवरी के आसपास यह गतिविधि चरम पर हो सकती है, जिसके चलते सामान्य इलाकों में भी ऑरोरा यानी नॉर्दर्न लाइट्स दिखाई दे सकती हैं।

ISRO ने क्यों जारी किया अलर्ट

इसरो ने संभावित रेडियो ब्लैकआउट को लेकर हाई अलर्ट मोड सक्रिय कर दिया है। एजेंसी के मुताबिक, तेज सौर तूफान उपग्रहों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, टीवी और मोबाइल सिग्नल बाधित कर सकते हैं और यहां तक कि बिजली ग्रिड पर भी असर डाल सकते हैं।
इसरो के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि 50 से अधिक सक्रिय भारतीय उपग्रहों पर लगातार नजर रखी जा रही है। संचार, नेविगेशन और सैटेलाइट पेलोड से जुड़े सभी सिस्टम को हाई रिस्क मोड में मॉनिटर किया जा रहा है।

ये भी पढ़े

मुस्तफिजुर रहमान को मिला नया ठिकाना, लाहौर कलंदर्स ने 6.44 करोड़ में किया साइन

सूर्य ने क्यों धरा रौद्र रूप

वैज्ञानिकों के अनुसार, सूर्य पर सक्रिय क्षेत्र 14366 अचानक बेहद शक्तिशाली हो गया है। इसी क्षेत्र से बीते कुछ दिनों में लगातार विस्फोट हुए हैं। इनमें से एक X8.1 श्रेणी का सोलर फ्लेयर 2026 का अब तक का सबसे शक्तिशाली विस्फोट माना जा रहा है। ग्राउंड स्टेशनों और मिशन कंट्रोल सेंटर्स को पहले ही सतर्क कर दिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके।

ये भी पढ़े

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नौतनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम चकदह में कांग्रेस ने चलाया जनसम्पर्क अभियान

 

 

Crime News homeslider

जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार, खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश नाकाम

स्पेशल सेल और मुंबई ATS की संयुक्त कार्रवाई नया लुक डेस्क नई दिल्ली/मुंबई। राजधानी दिल्ली और मुंबई को दहलाने की बड़ी साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मुंबई ATS की संयुक्त कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो आतंकियों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। आतंकियों […]

Read More
homeslider International

खैबर पख्तूनख्वा में बारिश का कहर, 23 बच्चों समेत 45 की मौत, नौ अप्रैल तक अलर्ट जारी

10 दिनों से जारी भारी बारिश ने मचाई तबाही पेशावर। खैबर पख्तूनख्वा में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीते 10 दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 45 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 105 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह जानकारी प्रांतीय आपदा […]

Read More
homeslider International

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, सफल रेस्क्यू ऑपरेशन का करेंगे खुलासा

अमेरिकी पायलट को दुश्मन के बीच से सुरक्षित निकालने की कहानी बताएंगे ट्रंप नया लुक डेस्क वॉशिंगटन। ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। यह कॉन्फ्रेंस ईरान में अमेरिकी सेना द्वारा चलाए गए एक सफल रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर होगी। अमेरिकी समयानुसार […]

Read More