CDS अनिल चौहान 21 फरवरी को श्रीनगर आएंगे

श्रीनगर/गढ़वाल। भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, 21 फरवरी को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर में आयेंगे। वह विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सीडीएस जनरल अनिल चौहान के विश्वविद्यालय में आगमन की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया है।

जिसमें कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. महेन्द्र प्रताप सिंह बिष्ट, कुलसचिव अनीस उज जमान, वित्त अधिकारी, प्रो. एन0एस0 पंवार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रो. ओपी गुसांई, चीफ प्रोक्टर, प्रो. दीपक कुमार, उपकुलसचिव, वित्त, डॉ0 संजय ध्यानी, इंचार्ज, अधिशासी अभियन्ता, प्रो. बृजेश गांगिल, जन संपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा, सहायक कुलसचिव प्रशासन सूर्य प्रकाश बादल समेत विश्वविद्यालय के विभिन्न अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये विश्वविद्यालय ने विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया है।

Uttarakhand

उत्तराखंड में सियासी हलचल: बीजेपी के कई बड़े चेहरे थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि से जुड़े 5-6 प्रभावशाली नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संभावित दल-बदल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और वरिष्ठ नेता गौरव गोयल जैसे प्रमुख नाम शामिल बताए जा […]

Read More
homeslider Uttarakhand

CM धामी ने मंत्रियों के मध्य विभागों का किया बंटवारा

देहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों […]

Read More
Analysis homeslider Uttarakhand

यूपी में बड़ा सियासी फेरबदल तय, योगी कैबिनेट विस्तार से साधेंगे नए समीकरण

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक बाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुट गई है और कैबिनेट का नया खाका बनाने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक […]

Read More