ऊर्जा साझेदारी का विस्तारः अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत को बताया ‘रिफाइनिंग सुपरपावर’

Mumbai

शाश्वत तिवारी

Mumbai: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहे, जहां उन्होंने दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और ऊर्जा संबंधों को एक नया विस्तार दिया। मुंबई पहुंचने पर भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने उनसे मुलाकात की, जिसके दौरान दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के सभी प्रमुख पहलुओं की गहन समीक्षा की।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा दोनों पक्षों ने व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने ‘भारत अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते’ (BTA) को लेकर हुई बातचीत में हुई प्रगति का स्वागत किया और इसे जल्द से जल्द पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

ये भी पढें

बहू के कथित अफेयर पर विवाद, बेटे की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

 

मंत्रालय ने कहा यह यात्रा दोनों देशों के बीच उच्च-स्तरीय संवाद की निरंतर गति को दर्शाती है। इससे यह स्पष्ट होता है कि दोनों पक्ष 21वीं सदी के लिए ‘भारत-अमेरिका कॉम्पैक्ट’ को आगे बढ़ाने को कितना महत्व देते हैं। दोनों नेताओं ने भारत में अमेरिकी राजदूत द्वारा आयोजित ‘यू.एस. फ्रीडम 250 रिसेप्शन’ में भी भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. जयशंकर ने भारत-अमेरिका संबंधों के विकास में मुंबई के योगदान पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने भारत-अमेरिका साझेदारी को और गहरा करने के लिए हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

WhatsApp Image 2026 10 21 at 4.34.17 PM

विदेश मंत्री रुबियो मुंबई के बाद अपनी कूटनीतिक यात्रा के दूसरे चरण में गुजरात के जामनगर पहुंचे, जहां उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के स्वामित्व वाले दुनिया के सबसे बड़े सिंगल-साइट तेल रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। इस दौरे के दौरान रुबियो ने भारत की बेजोड़ औद्योगिक क्षमता की खुलकर सराहना की और भारत को कच्चे तेल के प्रसंस्करण में ‘रिफाइनिंग सुपरपावर’ करार दिया।

उन्होंने कहा कि अपनी अभूतपूर्व तेल प्रसंस्करण क्षमताओं के दम पर भारत आज दुनिया के ऊर्जा संकट को कम करने में एक गेम-चेंजर की भूमिका निभा सकता है। रुबियो के अनुसार वैश्विक स्तर पर रिफाइंड तेल उत्पादों और विशेष रूप से डीजल की कमी को दूर करने में भारत का विशाल रिफाइनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर दुनिया के लिए एक बड़ा सहारा साबित हो रहा है। डॉ. जयशंकर ने इसी समय भारत के दौर पर रहे यूएई के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद से भी मुलाकात की, जिसके बाद जयशंकर ने इसे एक त्रिपक्षीय बैठक बताते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा ऊर्जा, कनेक्टिविटी और समकालीन घटनाक्रमों पर विचारों का एक उपयोगी आदान-प्रदान हुआ।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

यूपी पुलिस ने चार हजार से अधिक लोगों को आत्मघाती कदम उठाने से बचाया

कम CIBIL स्कोर पर नहीं मिलेगा लोन? जानें बैंक क्यों करते हैं स्कोर चेक

ड्रग्स को लेकर अमित शाह ने बोला AAP पर बड़ा हमला

 

 

Spread the love

3 thoughts on “ऊर्जा साझेदारी का विस्तारः अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत को बताया ‘रिफाइनिंग सुपरपावर’”

Comments are closed.

Islamabad
International

पाकिस्तान की परमाणु चेतावनी, भारत की बढ़ती ताकत पर चिंता

Islamabad: भारत की बढ़ती परमाणु और मिसाइल क्षमताओं को लेकर पाकिस्तान में चिंता जताई गई है। पाकिस्तान की नेशनल कमांड अथॉरिटी के सलाहकार और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल खालिद किदवई ने कहा है कि दक्षिण एशिया में रणनीतिक संतुलन बनाए रखने के लिए पाकिस्तान अपने हथियारों की तैनाती के विकल्पों की समीक्षा कर सकता है। उनका […]

Spread the love
Read More
kathmandu
homeslider International

रसुवा की भीषण आपदा से नेपाल में भारी तबाही

हरिचरण शाह ने जलवायु परिवर्तन और हिमालयी झीलों पर जताई चिंता कैलाश यात्रियों की सुरक्षा और सीमापार अलर्ट सिस्टम पर उठे सवाल बोले-समय पर सूचना मिलने से बचाई जा सकती हैं कई जानें kathmandu: नेपाल के रसुवा क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा ने हिमालयी क्षेत्रों में सुरक्षा, पर्यावरण और आपदा प्रबंधन को लेकर गंभीर […]

Spread the love
Read More
Russia News
International Technology

रूस के यांडेक्स डेटा सेंटर पर हमला, डिजिटल सेवाएं प्रभावित होने का दावा

Russia News: रूस-यूक्रेन युद्ध का असर अब डिजिटल सेवाओं पर भी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस की प्रमुख टेक कंपनी यांडेक्स के डेटा सेंटरों को यूक्रेन के हमलों में नुकसान पहुंचा है। इसके बाद रूस में कई ऑनलाइन सेवाओं के संचालन में परेशानी आने की खबरें सामने […]

Spread the love
Read More