सुशांत गोल्फ सिटी: मोटरसाइकिल में साइकिल छू जाने पर दो नशेड़ियों ने किया था संतराम का कत्ल

  • मुल्ला खेड़ा गांव के पास हुई थी वारदात, दो हत्यारे गिरफ्तार
  • 24 घंटे में पुलिस को मिली सफलता, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के मुल्ला खेड़ा गांव के पास सड़क किनारे मंगलवार को हुई मजदूर संतराम की हत्या का बुधवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक संतराम साइकिल से जा रहा था कि तभी पकड़े गए दोनों आरोपितों की मोटरसाइकिल से छू गया था, जिसको लेकर दोनों आरोपितों ने संतराम को पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया था। यह घटना पुलिस के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं थी, लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के भीतर घटना का राजफाश कर कत्ल करने वाले दो कातिलों को धरदबोचा।

सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित चौरासी गांव निवासी 35 वर्षीय संतराम मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह संतराम का खून से लथपथ शव मुल्ला खेड़ा गांव के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था। उसकी लाठी-डंडों और ईंट से वारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मस्तराम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना का राजफाश करने के लिए टीम गठित की। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी के मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला गया तो घटनास्थल के आसपास दो मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध दिखाई दिए।

 

इस पर पुलिस छानबीन की तो संदेह के आधार पर सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित कटरा बक्कास गांव निवासी सुशील व बुद्धू खेड़ा गांव निवासी दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई तो वह टूट गए और हत्या किए जाने की बात स्वीकार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपितों ने बताया कि वह नशे में धूत होकर जा रहे थे कि मुल्ला खेड़ा गांव के पास मृतक संतराम ने मोटरसाइकिल में साइकिल से ठोकर मारी। तभी संतराम गाली-गलौज करने लगा। कातिलों ने पुलिस को बताया कि इसी के चलते वह संतराम के ऊपर ईंट से वारकर मौत के घाट उतार दिया और भाग निकले थे। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर 24 घंटे के भीतर हत्यारों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

Crime News Uttar Pradesh

अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध महुली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

महुली थाना क्षेत्र के बसियाजोत में हुई थी अफीम की अबैध खेती अफीम के हरे पौधे व फल फूल सहित कुल आठ किलो 750 ग्राम हुआ बरामद आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल       आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसियाजोत में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ […]

Read More
Crime News homeslider

ये इश्क़ नहीं आसान: 18 बच्चों का बाप भी नहीं बचा इस प्यार, इश्क़ और मोहब्बत में

इश्क का खौफनाक अंजाम! 18 बच्चों के पिता की हत्या, प्रेमिका ने रची साजिश ब्लैकमेलिंग से तंग आकर प्रेमिका ने भाई संग मिलकर की हत्या बोरे में भरकर नहर में फेंकी लाश लखनऊ। प्रतापगढ़ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों, भरोसे और अवैध संबंधों की खौफनाक सच्चाई उजागर कर […]

Read More
Crime News

मोहाना पुलिस, कस्टम और SSB की संयुक्त टीम ने सात लाख रूपए किया बरामद, एक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जनपद की थाना मोहाना पुलिस और SSB ककरहवा व सीमा शुल्क इकाई ककरहवा की संयुक्त टीम द्वारा ₹7,07,500/- भारतीय रूपये बरामद कर एक आरोपी को अन्तर्गत धारा-11 कस्टम अधिनियम के तहत कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया है। नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें ये […]

Read More