झांसी रेल मंडल में आधार नामांकन व अपडेटेशन शिविर का शुभारंभ, DRM अनिरुद्ध कुमार ने किया उद्घाटन

Untitled 20 copy 2

झांसी।  रेल कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को आधार से जुड़ी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज चार फरवरी 2026 को झांसी रेल मंडल में आधार नामांकन एवं अपडेशन शिविर की शुरुआत की गई। यह शिविर UIDAI द्वारा अधिकृत डाक विभाग के सहयोग से तथा कार्मिक विभाग के तत्वावधान में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के द्वितीय सभा कक्ष में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं अपने आधार कार्ड में आवश्यक सुधार कराकर इस पहल को प्रोत्साहित किया और कर्मचारियों को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

सुबह 10  से शाम छह  बजे तक मिलेंगी सेवाएं

इस शिविर के माध्यम से रेल कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके परिजन प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक अपने आधार कार्ड में संशोधन कराने के साथ-साथ नए आधार नामांकन की सुविधा भी प्राप्त कर सकेंगे। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि आधार आज एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज बन चुका है। इसमें सही और अद्यतन जानकारी होना आवश्यक है, ताकि विभिन्न सरकारी योजनाओं और विभागीय सुविधाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।

पहले ही दिन दिखा उत्साह

  • शिविर के पहले ही दिन कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
  • 238 कर्मचारियों ने आधार से संबंधित जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में मार्गदर्शन प्राप्त किया।
  • वहीं 52 कर्मचारियों का तत्काल आधार नामांकन व अपडेटेशन भी किया गया।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नंदीश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा सहित मंडल के विभिन्न शाखाधिकारी और डाक विभाग के SSP वरुण मिश्रा उपस्थित रहे। इस पहल से न केवल रेल परिवार को सुविधा मिलेगी, बल्कि प्रशासनिक कार्यों में भी पारदर्शिता और गति आएगी। झांसी रेल मंडल की यह पहल कर्मचारियों के हित में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।

Spread the love

Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More
Environmental Conservation
Purvanchal

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निचलौल थाने में हुआ पौधरोपण

Environmental Conservation पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को महराजगंज जिले के निचलौल थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने किया। इस दौरान थानाध्यक्ष अंकित सिंह सहित थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने विभिन्न […]

Spread the love
Read More
Sant Kabir Nagar Jail
homeslider Purvanchal

संतकबीरनगर जेल में अवैध वसूली के लगे गंभीर आरोप

Sant Kabir Nagar Jail एक माह बाद बंदी की बैरक बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 4600 रुपए सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हुआ वसूली का खुलासा संत कबीरनगर जेल में अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरशोर से वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में जेल से कुछ दिन […]

Spread the love
Read More