मोहनलालगंज: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के गनेशखेड़ा गांव में मंगलवार को एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेत में दुपट्टे के फंदे से लटकता शव देखा, जिसके बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सुभाष चंद्र (40) पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पेड़ से उतरवाया।

ये भी पढ़े

मुरादाबाद में अवैध वसूली के आरोपी अधीक्षक पर कब होगी कार्यवाही!

मृतक के भाई फूलचंद की उपस्थिति में निजी वाहन से सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी बात से नाराज होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Crime News homeslider

मथुरा में सनसनी : ‘फरसा वाले बाबा’ की कुचलकर हत्या, गौ तस्करों पर आरोप

मथुरा। ब्रज क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां विख्यात गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ “फरसा वाले बाबा” की कथित तौर पर गौ तस्करों ने बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बाबा तस्करों का बाइक से पीछा कर रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें वाहन से कुचल दिया। […]

Read More
Crime News Madhya Pradesh

चाय के झगड़े ने ले ली भाभी की जिंदगी, देवर की हैवानियत ने सबको कर दिया हैरान

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सलामतपुर थाना क्षेत्र के खोहा गांव में एक मामूली विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया कि एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, यह पूरा […]

Read More
Crime News

नौतनवां की एक महिला ने भाजपा नेता पर छह लाख की ठगी का लगाई आरोप

पैसे के लिए भाजपा कार्यालय पहुंचते ही हंगामे से मचा बवाल “LIC के नाम पर ठगी, चिटफंड में पैसा डाला-पीड़िता बोली ‘बस मेरा पैसा दिला दो’, पुलिस पर भी बदसलूकी का आरोप” उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। महाराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे में एक बुजुर्ग महिला की पीड़ा उस वक्त गुस्से में बदल गई, जब अपने […]

Read More