कानपुर: रेस्टोरेंट के बाहर दबंगों मचाया तांडव, बीच सड़क पर छात्र की पिटाई कर की फायरिंग

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कानपुर जिले के काकादेव थाना क्षेत्र के पांडुनगर इलाके में दबंगों ने सोमवार देर रात जमकर तांडव मचाया। आधा दर्जन दबंगों ने रेस्टोरेंट के बाहर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हवाई फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। 39 सेकेंड में दबंगों ने युवक को 22 थप्पड़ जड़े। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की पड़ताल की और केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक गीतानगर निवासी बी. कॉम छात्र अमन सोनकर अपने दोस्तों के साथ पांडु नगर स्थित मानस मंच पार्क के पास चाय पीने के लिए गया था। तभी पार्क के पास ही स्थित गली में कुछ युवक शराब पी रहे थे। आरोप है कि नशे में युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की, विरोध करने पर तमंचे से हवाई फायरिंग करते हुए दौड़ा लिया। जान बचाकर वह किसी तरह पांडु नगर स्थित सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट के पास पहुंचे ही थे, तभी पीछे से आए युवकों ने उन्हें घेर लिया और जमकर पिटाई की। शोरगुल सुनकर रेस्टोरेंट कर्मचारी बाहर आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इलाकाई लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। काकादेव थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है।

Crime News homeslider

मथुरा में सनसनी : ‘फरसा वाले बाबा’ की कुचलकर हत्या, गौ तस्करों पर आरोप

मथुरा। ब्रज क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां विख्यात गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ “फरसा वाले बाबा” की कथित तौर पर गौ तस्करों ने बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बाबा तस्करों का बाइक से पीछा कर रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें वाहन से कुचल दिया। […]

Read More
Crime News Madhya Pradesh

चाय के झगड़े ने ले ली भाभी की जिंदगी, देवर की हैवानियत ने सबको कर दिया हैरान

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सलामतपुर थाना क्षेत्र के खोहा गांव में एक मामूली विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया कि एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, यह पूरा […]

Read More
Crime News

नौतनवां की एक महिला ने भाजपा नेता पर छह लाख की ठगी का लगाई आरोप

पैसे के लिए भाजपा कार्यालय पहुंचते ही हंगामे से मचा बवाल “LIC के नाम पर ठगी, चिटफंड में पैसा डाला-पीड़िता बोली ‘बस मेरा पैसा दिला दो’, पुलिस पर भी बदसलूकी का आरोप” उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। महाराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे में एक बुजुर्ग महिला की पीड़ा उस वक्त गुस्से में बदल गई, जब अपने […]

Read More