सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार वापसी, ऐतिहासिक गिरावट के बाद गोल्ड और सिल्वर चढ़ा

gold freepik 4 1770085693

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने ऐतिहासिक गिरावट के बाद दमदार वापसी की है। लगातार तीन दिनों तक चली तेज बिकवाली के बाद मंगलवार को कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। हाजिर सोने की कीमत करीब 4 प्रतिशत उछलकर 4,830 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई, जबकि चांदी में लगभग 8 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई और इसका भाव 82.74 डॉलर प्रति औंस हो गया।

इससे पहले सोने और चांदी में आई भारी गिरावट ने निवेशकों को झटका दिया था। 30 जनवरी को सोने की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी, जो 1983 के बाद एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। लगातार तीन सत्रों की कमजोरी के कारण सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया था।

IND vs PAK मैच रद्द हुआ तो भी भारत को मिलेंगे पूरे दो पॉइंट! जानिए ICC के नियम और कौन-सी शर्तें करना होगा पूरा

गिरावट का असर सालभर की कमाई पर भी पड़ा था। पिछले दो सत्रों में सोना 13 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया, जबकि चांदी की कीमतों में करीब 34 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। एक ही कारोबारी सत्र में चांदी 27 प्रतिशत तक लुढ़क गई थी, जो अब तक की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट रही।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा तेजी शॉर्ट कवरिंग और निचले स्तरों पर खरीदारी का नतीजा है। इसके अलावा निवेशकों को उम्मीद है कि कीमतों में आई भारी गिरावट के बाद अब बाजार स्थिरता की ओर बढ़ सकता है। डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से भी सोने-चांदी को सहारा मिला है।

Spread the love

Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More
Stock Market Today
Business homeslider

Stock Market Today : सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निवेशकों को बड़ा झटका

Stock Market Today  गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटकर 74,054 के स्तर तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 23,223 के आसपास आ गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली और सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते […]

Spread the love
Read More
BJP
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP का UP अष्टक और हरीश की महत्ता

BJP के राष्ट्रीय संगठन में यूपी अष्टक निर्मित हुआ है। इस अष्टक में हरीश द्विवेदी अब तक सबसे बड़े चेहरे के रूप में स्थापित दिख रहे हैं। यह महत्ता स्वयं में अनगिनत संदेश प्रसारित कर रही है। यह लिखने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि भाजपा संगठन में हरीश द्विवेदी का कद आज एक सामान्य सांसद […]

Spread the love
Read More