नया लुक ब्यूरो
देहरादून। साइबर ठगों ने एक 85 वर्ष बुजुर्ग को डिजीटल अरेस्ट कर उनसे 68 लाख रुपए ठग लिए। एसटीएफ ने आरोपी को बाडमेर, राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने 85 वर्ष के वरिष्ठ नागरिक सेWhatsApp कॉल के माध्यम से सम्पर्क किया। उन्होंने स्वयं को सीबीआई ऑफिसर बताकर बुजुर्ग के आधार कार्ड का दुरुपयोग मनी लॉउण्ड्रींग के केस में होना बताकर बुजुर्ग के डिजीटल अरेस्ट कर करीब 68 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी कर ली।
ये भी पढ़े
पुरोला की ब्लाक प्रमुख निशिता शाह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
एसटीएफ ने आरोपियों के खिलाफ साइबर पुलिस स्टेशन देहरादून में धारा 318(4), 61(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं धारा 66(डी) आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर अभियोग की विवेचना निरीक्षक अनिल कुमार, साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन, गढ़वाल परिक्षेत्र, देहरादून के सुपुर्द की गई। विवेचना में पता चला कि ठगों यह धनराशि AU Small Finance Bank के खाता संख्या 2401711161389482 में ट्रांसफर करवाई, जिसका खाताधारक भभूताराम पुत्र किशनाराम निवासी चैहटन आगोर, जिला बाड़मेर, राजस्थान है। खाताधारक की तलाश में एक पुलिस टीम के बाड़मेर, राजस्थान भेजी गई, जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से खाताधारक को गिरफ्तार कर लिया।
