जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों के लिए राहत की खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही सेशन 1 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जा सकती है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आंसर-की 4 फरवरी 2026 तक NTA की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जा सकती है।
एनटीए ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर यह संकेत दिया है कि उत्तर कुंजी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जैसे ही प्रोविजनल आंसर-की जारी होगी, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकेंगे।
आंसर-की जारी होने के बाद छात्र अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित स्कोर का अनुमान भी लगा पाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा।
ऐसे करें आंसर-की चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
-
होमपेज पर “JEE Main 2026 Session 1 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें
-
मांगी गई लॉगिन डिटेल भरें
-
स्क्रीन पर आंसर-की दिखाई देगी
-
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट रखें
एनटीए आंसर-की जारी करने के साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो भी खोलेगा। यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। ऑब्जेक्शन विंडो 4 फरवरी से 5 फरवरी 2026 तक खुली रहेगी।
आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा।
गौरतलब है कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से 29 जनवरी के बीच किया गया था। पेपर 1 की परीक्षा कई दिनों तक दो शिफ्ट में आयोजित हुई, जबकि पेपर 2 का आयोजन 29 जनवरी को एक ही शिफ्ट में हुआ था।
