नया लुक डेस्क
दुनिया भर में बदलते सामाजिक हालात और तेजी से टूटते वैवाहिक रिश्तों के बीच भारत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि शादी और परिवार की अहमियत आज भी यहां सबसे ज़्यादा है। जब दुनिया के कई देशों में रिश्ते टूटने के कगार पर हैं, ऐसे समय में भारत का पारिवारिक ढांचा पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बनकर सामने आया है। ताज़ा अंतरराष्ट्रीय आंकड़े बताते हैं कि जहां कई देशों में शादियां कुछ बरसों में ही टूट जा रही हैं, वहीं भारत में आज भी विवाह को सात जन्मों का अटूट बंधन माना जाता है।
ये भी पढ़े
आंकड़ों के मुताबिक, पुर्तगाल दुनिया का ऐसा देश है जहां सबसे ज़्यादा शादियां टूटती हैं। वहीं इसके ठीक उलट, भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है जहां तलाक की दर महज़ 1 प्रतिशत है—जो वैश्विक स्तर पर सबसे कम मानी जा रही है।
पड़ोसी देश चीन में तलाक की दर 44 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, जबकि अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी वैवाहिक रिश्तों की स्थिरता लगातार कमजोर होती जा रही है। ये आंकड़े साफ तौर पर बताते हैं कि अमन-चैन, पारिवारिक संतुलन और आपसी संबंधों के मामले में भारत आज भी दुनिया से कहीं आगे है।
