रुड़की में रविदास शोभायात्रा के बाद बवाल, एक युवक की मौत

Untitled 4 copy

रुड़की। भगवानपुर थाना क्षेत्र में रविदास शोभायात्रा संपन्न होने के बाद हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। जानकारी के अनुसार शोभायात्रा के दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया था। स्थिति को भांपते हुए पुलिस ने शोभायात्रा को समय से पहले संपन्न कराया, लेकिन शोभायात्रा समाप्त होने के बाद दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। इसके बाद विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इस दौरान फायरिंग और पथराव की सूचना है, वहीं कुछ घरों में आगजनी की घटनाएं भी बताई जा रही हैं।

ये भी पढ़े

सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी: आज भी प्यार, शादी और मोहब्बत पर भारत का भरोसा कायम

घटना में तीन युवकों के गोली लगने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ स्थानीय सूत्रों द्वारा एक युवक की मौत की खबर भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस के साथ-साथ आसपास के कई थानों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में करने का प्रयास किया। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बताया जा रही है कि आक्रोशित भीड़ शव को मौके से उठाने नहीं दे रही है, जिसके चलते मौके पर तनाव बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Spread the love

Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

नेपाल बॉर्डर पर अमेरिकी नागरिक पकड़ा गया, चीनी पासपोर्ट से मचा हड़कंप

Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक अमेरिकी नागरिक को उस समय हिरासत में लिया, जब वह बिना वैध दस्तावेजों के भारत से नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम जॉर्डन ब्राउन बताया और खुद को अमेरिका के कैलिफोर्निया का निवासी बताया है। उसके पास से चीनी पासपोर्ट […]

Spread the love
Read More
Virat Kohli 
homeslider Sports

जीत में सबसे ज्यादा शतक, विराट कोहली टॉप पर

Virat Kohli :  इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का जिक्र होते ही सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे पहले आता है। ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 100 शतक दर्ज हैं। हालांकि, जब बात टीम की जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की होती है तो तस्वीर थोड़ी […]

Spread the love
Read More
Snake menace in the hostel
Crime News

गढ़चिरौली में दर्दनाक हादसा! सांप के डसने से तीन छात्राओं ने तोड़ा दम…

गढ़चिरौली के हॉस्टल में जहरीले सांप का कहर Snake menace in the hostel : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक आश्रम स्कूल के हॉस्टल में जहरीले सांप के काटने से छह बालिकाओं प्रभावित हो गईं। इनमें से तीन छात्राओं की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि […]

Spread the love
Read More