- 11 बजे संसद में पेश होगा बजट, 13 लाख तक इनकम टैक्स फ्री होने की उम्मीद
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति को बजट की प्रमुख जानकारियां दीं। परंपरा के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री को दही-चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़े
GST : इस्तीफा वापस लेकर लौटे सिंह, बयानबाज़ी से मचा सियासी-प्रशासनिक हंगामा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे संसद में आम बजट पेश करेंगी। बजट को लेकर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि सरकार इस बजट में करीब 5 बड़ी घोषणाएं कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, नौकरीपेशा वर्ग को बड़ी राहत मिल सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई टैक्स व्यवस्था के तहत 13 लाख रुपये तक की सालाना आय को इनकम टैक्स फ्री किया जा सकता है।
ये भी पढ़े
इसके अलावा इम्पोर्ट ड्यूटी में संभावित कटौती के चलते सोना और चांदी की कीमतों में भी कमी आने की उम्मीद है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। अब सभी की नजरें संसद में होने वाले बजट भाषण पर टिकी हैं, जिसमें यह साफ होगा कि सरकार आम जनता को कितनी बड़ी सौगात देती है।
