उत्तराखंड में निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए नए गोसदनों को मिली मंजूरी

Savin Bansal 8

देहरादून। उत्तराखंड  निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के संरक्षण और समुचित देखभाल को लेकर जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनपद स्तरीय निराश्रित गोवंश अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें गोसदनों के संचालन, नए गोसदनों की स्थापना तथा पशुओं के भरण-पोषण से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्वीकृत नई गौशालाओं के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की नियमित प्रगति समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में डोईवाला के श्री हंस कालू सिद्व बाबा जी गौशाला ट्रस्ट तथा गुरु राम राय एजुकेशन मिशन द्वारा भण्डारीबाग और कानपुर में संचालित गौशालाओं को राजकीय मान्यता दिए जाने पर विचार किया गया। डीएम ने भूमि अभिलेख, पशु कल्याण बोर्ड की संस्तुति एवं विभागीय निरीक्षण आख्या सहित सभी मानकों को शीघ्र पूर्ण कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

विकासखंड कालसी के खेरूवा में गौशाला निर्माण हेतु 49.98 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त करने के निर्देश दिए गए। वहीं सहसपुर के ग्राम छरबा तथा प्रेमनगर स्थित आरकेडिया ग्रांट में भी गोसदन निर्माण व बाउंड्री वॉल के लिए स्वीकृत धनराशि शीघ्र जारी करने की स्वीकृति दी गई। जिलाधिकारी ने गोसदनों में रह रहे पशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, बीमार व घायल पशुओं के समुचित उपचार, टीकाकरण, संतुलित आहार, स्वच्छ पेयजल एवं सुरक्षित आवास सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

Spread the love

Moscow Fashion Week
Entertainment Lifestyle Uncategorized

मास्को फैशन वीक में भारतीय ब्रांड KGL का पहला धमाका

Moscow Fashion Week: मास्को ने न्यू यॉर्क, लंदन, मिलान और पेरिस के साथ इंटरनेशनल फ़ैशन शो कैलेंडर में एक अहम जगह बना ली है और ग्लोबल स्तर पर स्वतंत्र फ़ैशन की राजधानी बन गया है। एक अक्टूबर तक, इस सीज़न के प्रोग्राम में भारत, रूस, चीन, UK, स्पेन, श्रीलंका, अमेरिका, केन्या, निकारागुआ और कई दूसरे […]

Spread the love
Read More
Uncategorized

चाय पीने से पहले जान लें ये बातें, इन लोगों को हो सकती है परेशानी

Health Tips : भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। सुबह की शुरुआत हो या शाम की थकान दूर करनी हो, बहुत से लोग चाय पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या हर किसी के लिए चाय फायदेमंद होती है? गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्स के मुताबिक, कुछ खास स्वास्थ्य […]

Spread the love
Read More
महराजगंज
homeslider Uncategorized Uttar Pradesh

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट -उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज, 26 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर निगरानी तेज कर दी है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को फरेन्दा, नौतनवां और निचलौल तहसील के […]

Spread the love
Read More