राजस्थान में सोलर प्रोजेक्ट घोटाला: फर्जी कंपनी को ₹456 करोड़ का टेंडर, ₹46 करोड़ एडवांस भी जारी

Untitled 7 copy 38

जयपुर। राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड (RRECL) में बड़ा घोटाला सामने आया है। सोलर प्रोजेक्ट के नाम पर गुजरात की एक फर्जी फर्म को करीब ₹456 करोड़ के टेंडर दे दिए गए, साथ ही ₹46 करोड़ से अधिक की अग्रिम राशि भी जारी कर दी गई। बाद में जांच में खुलासा हुआ कि संबंधित कंपनी कागज़ों में ही मौजूद थी और उसकी बैंक गारंटी भी संदिग्ध पाई गई। मामला 100 मेगावाट रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट से जुड़ा है, जिसके लिए RRECL ने दो अलग-अलग टेंडर जारी किए थे। हैरानी की बात यह है कि तय समयसीमा बीत जाने के बावजूद न तो परियोजना पर कोई काम शुरू हुआ और न ही आवश्यक प्रगति रिपोर्ट सौंपी गई।

सीबीआई की जांच में पूरे मामले की परतें खुलीं, जिसके बाद यह साफ हुआ कि टेंडर प्रक्रिया से लेकर भुगतान तक गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। अब इस घोटाले में RRECL के अधिकारियों और जिम्मेदार अफसरों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि फर्जी कंपनी को भुगतान किसकी अनुमति से हुआ और क्या इसमें आंतरिक मिलीभगत थी। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Spread the love

Untitled 1 copy
homeslider Uttar Pradesh

राम मंदिर और हाईकोर्ट की सुरक्षा होगी अभेद्य, Sniper की तैनाती; सांसद-विधायकों के गनर को मिलेंगे नए हथियार

अयोध्या राम मंदिर से हाईकोर्ट तक सुरक्षा होगी और मजबूत, सांसद-विधायकों के सुरक्षाकर्मियों को मिलेंगे नए हथियार Lucknow: उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शासन ने सांसदों और विधायकों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को आधुनिक हथियार उपलब्ध […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

मेष: काम में प्रगति के योग, बातचीत में संयम रखें।

Today’s Horoscope and Panchang मेष :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल […]

Spread the love
Read More
Ganpati Festival
homeslider Religion

विनायक चतुर्थी : गणपति उत्सव

लोकमान्य तिलक ने बनाया स्वराज का मंत्र आचार्य संजय तिवारी “ऊँ वक्रतुण्ड़ महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा।।” GaneshFestival : यह मंत्र आज चहुंओर गूंज रहा है। पराधीन भारत मे जब यह गूंजा तो भारत ने स्वराज की यात्रा शुरू कर दी। इसी मंत्र ने भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को एक […]

Spread the love
Read More