संजय मांजरेकर ने फिर छेड़ा विवाद, T20 वर्ल्ड कप की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल

नया लुक डेस्क

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। भारत के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने टूर्नामेंट की विश्वसनीयता और महत्व को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। मांजरेकर का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप अब तक वह प्रतिष्ठा हासिल नहीं कर पाया है, जो 50 ओवर के वनडे वर्ल्ड कप को प्राप्त है। वह लंबे समय से यह कहते आ रहे हैं कि क्रिकेट में असली वर्ल्ड कप सिर्फ वनडे प्रारूप का ही होना चाहिए।

मांजरेकर की नजर में क्यों छोटा है T20 वर्ल्ड कप?

1992 और 1996 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके संजय मांजरेकर ने अपने करियर में 11 वर्ल्ड कप मुकाबले खेले। उनके अनुसार, वनडे वर्ल्ड कप हर चार साल में होता है और इसके लिए टीमों को लंबी तैयारी और कठिन प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ता है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप हर दो साल में आयोजित होता है, जिससे उसकी गंभीरता और रोमांच का स्तर कम हो जाता है। मांजरेकर का कहना है कि इतनी जल्दी-जल्दी होने वाला टूर्नामेंट पारंपरिक वर्ल्ड कप जैसी प्रतिष्ठा नहीं बना सकता।

सोशल मीडिया पर क्या लिखा मांजरेकर ने?

संजय मांजरेकर ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर लिखा…

“मेरे लिए क्रिकेट वर्ल्ड कप हमेशा 50 ओवर का वर्ल्ड कप ही रहेगा। टी20 क्रिकेट हर दो साल में होता है और इसे उसी दर्जे में रखना ठीक नहीं, जो हर चार साल में होने वाले वर्ल्ड कप को मिलता है। बेहतर होगा इसे ‘वर्ल्ड टी20’ ही कहा जाए।”

क्या खतरे में है वनडे क्रिकेट का भविष्य?

मांजरेकर का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब वनडे प्रारूप के भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की रीढ़ माने जाने वाले वनडे मुकाबलों की संख्या लगातार घट रही है। अब टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है। क्रिकेट जगत में यह चर्चाएं तेज हैं कि 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप आखिरी बड़ा आयोजन हो सकता है, हालांकि 2031 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और बांग्लादेश को मिली हुई है।

पहले ‘वर्ल्ड T20’ कहलाता था यह टूर्नामेंट

गौरतलब है कि टी20 टूर्नामेंट को 2007 से 2016 तक “वर्ल्ड टी20” के नाम से जाना जाता था। साल 2021 से इसका नाम बदलकर आधिकारिक रूप से “T20 वर्ल्ड कप” कर दिया गया।

रोहित शर्मा भी जता चुके हैं वनडे वर्ल्ड कप की अहमियत

सिर्फ मांजरेकर ही नहीं, बल्कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी 50 ओवर वर्ल्ड कप को सबसे बड़ा टूर्नामेंट बता चुके हैं। भले ही भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता हो, लेकिन रोहित ने कई बार कहा कि वनडे वर्ल्ड कप की अहमियत सबसे ऊपर है। शायद यही कारण है कि 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार आज भी फैंस के दिल में चुभती है।

 

Sports

PSL 2026 से पहले खिलाड़ियों में तनाव, विदेशी खिलाड़ी नहीं आएंगे पाकिस्तान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का आगाज 26 मार्च से करने जा रहा है। इस बार लीग में 6 की बजाय कुल 8 टीमें भाग लेंगी और फाइनल सहित कुल 44 मुकाबले खेले जाएंगे। हालांकि, सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण विदेशी खिलाड़ियों के बीच भारी असंतोष और […]

Read More
Sports

पाकिस्तानी बल्लेबाज की धमाकेदार छलांग, आईसीसी वनडे रैंकिंग में हुआ उलटफेर

ICC  ने हाल ही में अपनी नई वनडे रैंकिंग जारी की है, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद की दूसरी रैंकिंग है। हालांकि इस दौरान टी20 इंटरनेशनल मैच ज्यादा नहीं हुए, लेकिन वनडे में कई बड़े बदलाव देखने को मिले। सबसे चर्चा का विषय पाकिस्तान के सलमान अली आगा का प्रदर्शन रहा, जिन्होंने वनडे […]

Read More
Sports

2027 ODI वर्ल्ड कप: मेजबान देशों का चयन, लेकिन नामीबिया क्यों रहा बाहर?

ICC ODI World Cup 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। यह टूर्नामेंट क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा आयोजन माना जाता है, और इस बार इसकी खास बात यह है कि इसे तीन देश मिलकर आयोजित करेंगे। साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया को संयुक्त रूप से मेजबानी दी गई है। हालांकि, इस खबर में […]

Read More