महानगर: रिजर्व पुलिस लाइन में अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास का पुलिस कमिश्नर की पत्नी ने फीता काट कर किया उद्घाटन

Untitled 8 copy 33

 

लखनऊ। बच्चे भविष्य में कुछ अच्छा कार्य कर सकें, इसके मद्देनजर राजधानी लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइन में शनिवार को अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास’ का उद्घाटन और ‘वार्षिक खेल उत्सव बड़े ही हौसले के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर की पत्नी डॉ श्वेता सिंह ने फीता काट कर उद्घाटन किया। यह आयोजन अध्यक्ष मित्तल के सहयोग से पुलिस मॉडर्न स्कूल, लखनऊ में कक्षा 8, 9 व 10 के लिए CBSE आधारित स्मार्ट क्लास का आयोजन किया गया। इसके साथ ही ‘वार्षिक खेल उत्सव-2026’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जो पुलिस परिवार के बच्चों के शैक्षणिक आधुनिकीकरण और सर्वांगीण विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. श्वेता सिंह पत्नी अमरेंद्र कुमार सेंगर, पुलिस कमिश्नर, लखनऊ) रहीं। विद्यालय परिसर पहुँचने पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रीति वर्मा ने उन्हें बुके भेंट कर और आधिकारिक कैप पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। डॉ. श्वेता सिंह ने रिबन काटकर नवनिर्मित स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि डिजिटल लर्निंग के माध्यम से अब बच्चे कठिन विषयों को दृश्यों और एनीमेशन के जरिए आसानी से समझ सकेंगे। यह तकनीक न केवल बच्चों के ज्ञान को बढ़ाएगी , बल्कि उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए भी तैयार करेगी।

खेल मैदान पर शक्ति और समर्पण का प्रदर्शन

डिजिटल तकनीक के लोकार्पण के बाद, मुख्य अतिथि ने आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे मुक्त कर वार्षिक खेल उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए भव्य मार्च पास्ट से हुई, जिसकी लयब द्धता और अनुशासन ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण

विद्यार्थियों ने गणेश वंदना’ और स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा दी। आंगिकम भुवनम नृत्य और ‘विविधता में एकता’ (Unity in Diversity) विषय पर आधारित प्रस्तुतियों ने भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाया।

शारीरिक कौशल: विद्यार्थियों ने सूर्यनमस्कार और योगाभ्यास के माध्यम से मानसिक एकाग्रता का प्रदर्शन किया।

रोमांचक स्पर्धाएं: बच्चों की फन रेस से लेकर सीनियर वर्ग की रिले रेस, अम्ब्रेला पीटी, डंबल ड्रिल और पिरामिड निर्माण में छात्रों का शारीरिक कौशल और टीम भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। अपने संबोधन में डॉ. श्वेता सिंह महोदया ने कहा, “स्मार्ट क्लास तकनीक के माध्यम से बच्चों के सपनों को पंख देगी, जबकि खेल का मैदान उन्हें जीवन की चुनौतियों से लड़ने का अनुशासन और टीम भावना सिखाएगा। हमारा लक्ष्य पुलिस परिवार के बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। समारोह के समापन के बाद मुख्य अतिथि ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों और वामा सारथी के प्रमुख सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप…

  • अपर्णा कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय), कमिश्नरेट लखनऊ।
  • नवीन कुमार सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय एवं लाइन), कमिश्नरेट लखनऊ।
  • निहारिका सिंह पत्नी विनोद कुमार सिंह, JCP कानपुर)।
  • आरती वर्मा पत्नी अमित वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक, EOW)।
  • शाश्वती मुरकूट पत्नी अमोल मुरकूट, ADCP पूर्वी)।
  • ब्रजेन्द्र सिंह, प्रसारित निरीक्षक प्रथम, कमिश्नरेट लखनऊ।
  • राजेश कुमार सिंह, प्रसारित निरीक्षक द्वितीय, कमिश्नरेट लखनऊ सहित समस्त स्कूल स्टाफ और पुलिस परिवार मौजूद रहे।

Lucknow Jail
Central UP homeslider Uttar Pradesh

कौन होगा लखनऊ जेल का नया अधीक्षक!

Lucknow Jail वाराणसी जिला जेल, बाराबंकी, बिजनौर, कानपुर नगर और मुख्यालय वरिष्ठ अधीक्षक रेस में कभी भी जारी हो सकता है नए जेल अधीक्षक की तैनाती का आदेश राकेश यादव निडर लखनऊ। राजधानी लखनऊ की जिला जेल का नया अधीक्षक कौन होगा। यह सवाल कारागार मुख्यालय और जेल अधिकारियों के साथ बाबुओं में चर्चा का […]

Read More
UP Panchayat Elections
Central UP homeslider Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

Big News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

सख्ती से तीन महीने में चुनाव कराने के निर्देश चुनाव होने तक ग्राम प्रधान संभालते रहेंगे प्रशासक की जिम्मेदारी राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को मिली अहम जिम्मेदारी नया लुक ब्यूरो  Election 2026  उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार और […]

Read More
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Read More