बांदा जेल से हुई खूंखार कैदी रवि काना की गलत रिहाई

  • न्यायालय ने एक सप्ताह में अधीक्षक से मांगी आख्या
  • पहले भी हो चुकी कई जेलों से बंदियों की गलत रिहाई
  • DG जेल व परिक्षेत्र DIG को दिए कार्यवाही करने का निर्देश

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। जेल अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की हीलाहवाली और लापरवाही के आए दिन नए नए मामले सामने आ रहे है। जेलों में गलत रिहाई के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। बांदा जेल प्रशासन के अधिकारियों ने एक पश्चिम के खूंखार अपराधी रवि काना को बी वारंट होने के बावजूद जेल से रिहा कर दिया। इस लापरवाही के लिए न्यायालय ने बांदा जेल अधीक्षक से आख्या मांगी और परिक्षेत्र डीआईजी और डीजी जेल को कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया है।

ये भी पढ़े

कमाऊ जेलों पर तैनात होने के लिए सेटिंग गेटिंग में जुटे अधीक्षक!

जेल अधीक्षक बांदा और डीजी जेल को गौतमबुद्धनगर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भेजे गए पत्र में कहा गया है कि विचाराधीन बंदी रविन्द्र सिंह उर्फ रवि नगर उर्फ रवि काना को प्रशासनिक आधार पर गौतमबुद्धनगर जेल से बांदा जेल भेजा गया था। गौतमबुद्धनगर एक बाद का बी वारंट 28.01.26 को जेल को प्राप्त हुआ। इसके बाद उसे 29.0126 को शाम 18:39 को गलत रिहा कर दिया।

ये भी पढ़े

जेल में कभी गश्त नहीं करने वाले अधीक्षक ने गश्त करने पर दिया जोर

न्यायालय ने इस गलत रिहाई के लिए जेल अधीक्षक से 6 फरवरी तक आख्या देने और परिक्षेत्र डीआईजी और डीजी जेल से लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने जेल अधीक्षक से तीन बिंदुओं पर आख्या पेश करने के साथ चेतावनी भी दी है कि क्यों न इस लापवाही के लिए आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। गौरतलब है कि इससे पूर्व प्रयागराज जिला जेल, बिजनौर जेल समेत अन्य कई जेलों मे गलत रिहाई की घटनाएं हो चुकी है। लखनऊ जेल मेवाती गलती से एक विदेशी कैदी तक को गलत रिहा कर दिया गया था।

homeslider International

ईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका: अपने ही शीर्ष अधिकारी जोसेफ केंट ने दिया इस्तीफ़ा, लगाए गंभीर आरोप

नया लुक डेस्क ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनकी ही टीम से बड़ा झटका लगा है। उनके द्वारा नियुक्त राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी केंद्र (NCTC) के निदेशक जोसेफ केंट ने युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा न […]

Read More
homeslider International

ईरान युद्ध के बीच US जंगी बेड़े में आग! अपने ही सैनिकों पर शक, जांच शुरू

नया लुक डेस्क मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना के सबसे ताकतवर विमानवाहक पोत USS Gerald R. Ford पर लगी आग ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है-क्या यह हादसा था या अंदरूनी साजिश? अमेरिकी नौसेना इस बात की जांच कर रही है कि कहीं जहाज़ पर तैनात कुछ सैनिकों ने अपनी […]

Read More
homeslider International

युद्धग्रस्त क्षेत्रों से नागरिकों की निकासी पर ‘मिशन मोड’ में काम कर रहे भारतीय मिशन

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत सरकार और विदेशों में स्थित भारतीय मिशन अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। भारतीयों को निकालने के लिए कई वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के बाद […]

Read More