“मेरे पास बम है” कहने पर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री गिरफ्तार

untitled 85 1769747540

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक यात्री ने सुरक्षा जांच के दौरान कथित तौर पर बम होने की बात कही। इस बयान के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और यात्री को हिरासत में ले लिया गया। यह घटना टर्मिनल-1 पर सुबह करीब 6:12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 52 वर्षीय बिजनेसमैन अबू अकील अजहर अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट से यात्रा करने वाले थे। सिक्योरिटी चेक के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट स्टाफ से कहा कि उनके पास “दो छोटे बम” हैं। इस बयान को गंभीरता से लेते हुए तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए और संबंधित क्षेत्र को सुरक्षित किया गया।

इंडिगो एयरलाइंस के सिक्योरिटी मैनेजर रुशाद होमी ने इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि यात्री की टिप्पणी से विमान और यात्रियों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता था। इसके बाद आरोपी को BIAL (बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह सुरक्षा प्रक्रिया से परेशान था और गुस्से में आकर उसने यह टिप्पणी कर दी। हालांकि, पुलिस ने इसे हल्के में न लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 और 353(1)(b) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है।

यूएसए ने घोषित किया स्क्वाड, गुजरात में जन्मे मोनांक पटेल बने कप्तान

इसी दिन एयरपोर्ट पर एक और घटना सामने आई। बेंगलुरु से रांची जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 1089 की एक महिला यात्री स्नेहा कुमारी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की गई है। आरोप है कि महिला यात्री ने सुरक्षा जांच के दौरान सहयोग नहीं किया और एयरलाइन स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया।

हालांकि शुरुआत में प्रक्रियात्मक कारणों से शिकायत वापस ले ली गई थी, लेकिन गुरुवार को नई शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह का व्यवहार सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना जाता है।

Today's Horoscope
Astrology homeslider

ग्रहों का बड़ा संकेत! किसी को धन लाभ तो किसी को परेशानी

Today’s Horoscope ग्रहों का बड़ा संकेत! किसी को धन लाभ तो किसी को परेशानी मेष : समय का इंतजार करें। जल्दबाजी में गलत निर्णय परिणाम बदल सकते हैं। वाद-विवाद से क्लेश संभव है। शारीरिक पीड़ा रहेगी। अपने सम्पर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। वृषभ : दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। संतान की चिंता […]

Read More
National Religion

अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम तक चलेगी सीधी ट्रेन, 23 नवंबर को PM मोदी-बालेंद्र शाह करेंगे उद्घाटन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Ayodhya: नेपाल और भारत सरकार प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की आगामी भारत यात्रा के दौरान अयोध्या और जनकपुर के बीच एक सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शाह 22 नवंबर को भारत की यात्रा पर जाएंगे और अगले दिन इस सेवा का उद्घाटन होने की उम्मीद […]

Read More
New Delhi
Bihar Delhi Education homeslider Uttar Pradesh

छठ के बाद यूपी-दिल्ली में 17 नवंबर से खुलेंगे स्कूल, बिहार में 18 से

New Delhi: दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ महापर्व के चलते नवंबर महीने में स्कूली बच्चों को लगातार छुट्टियों का लाभ मिला है। अब छठ पूजा का समापन होने के बाद स्कूलों में दोबारा पढ़ाई शुरू होने जा रही है। ऐसे में अभिभावकों और विद्यार्थियों के मन में सवाल है कि 17 नवंबर 2026 […]

Read More