अनोखा हनीट्रैप, आश्रम के नाम पर दान देने आई महिला के कारनामे कर देंगे अचंभित

Scorching heat
  • वृंदावन आश्रम के नाम पर हनीट्रैप का आरोप, महिला गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग गैंग का खुलासा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खौफ के चलते भले ही माफिया बिल में घुस गए हों, लेकिन अपराध करने वाले कोई न कोई तरीका खोज निकालते हैं। उसी में यह अनोखा हनीट्रैप भी शामिल है। उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी प्रदीप शर्मा, जो वृंदावन में आश्रम निर्माण का कार्य कर रहे हैं, उनसे जुड़े एक हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने सीमा कुमारी नाम की महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, सीमा कुमारी ने खुद को आश्रम के लिए दान देने की इच्छुक बताकर प्रदीप शर्मा से संपर्क किया था। इसके बाद दोनों की मुलाकात मथुरा के एक बड़े होटल में तय हुई। आरोप है कि मुलाकात के दौरान अचानक कुछ युवक वहां पहुंचे और खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए प्रदीप शर्मा को धमकाया।

आरोप है कि युवकों ने प्रदीप शर्मा को रेप केस में फंसाने की धमकी देकर उनसे 50 लाख रुपये की मांग की। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सीमा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सीमा के मोबाइल फोन से हनीट्रैप से जुड़ी कई आपत्तिजनक चैट्स और सबूत मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि सीमा एक संगठित गैंग का हिस्सा है, जिसमें कई महिला और पुरुष शामिल हैं, जो इसी तरह लोगों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करते थे।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जा रही है।

Spread the love

Uttar Pradesh

नौतनवां का ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ जांच के घेरे में, लटकी कार्रवाई की तलवार

DM का निर्देश—मानक पूरे न करने वाले रेस्टोरेंट होंगे सील उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  महराजगंज जनपद के नौतनवां स्थित ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ रेस्टोरेंट गंभीर लापरवाही और प्रशासनिक जांच के घेरे में आ गया है। बीते 17 सितंबर 2026 को एक ग्राहक द्वारा ऑर्डर किए गए भोजन कढ़ाई पनीर, चावल, तावा रोटी और पानी की बोतल […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

सेवा संकल्प अभियान: प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

Service Pledge Campaign: सेवा संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तरीय चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय सनौली में किया गया। जिसमे न्याय पंचायत के समस्त विद्यालय से प्रथम आये छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर नोडल शिक्षक श्रीश चतुर्वेदी द्वारा बच्चों को प्रतियोगिताओ का महत्व बता कर उत्साहवर्धन […]

Spread the love
Read More
homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More