दुर्गम गांवों तक पहुंचने लगे हैं ग्राफिक एरा के चलते-फिरते अस्पताल

Untitled 9 copy 27

देहरादून। ग्राफिक एरा के चलते फिरते अस्पताल बर्फबारी वाले दुर्गम गांवों तक पहुंचने लगे हैं। ऐसे ही वहां गांव में ग्राफिक एरा के डॉक्टर ने 156 लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई। इस गांव के लोगों को इलाज के लिए 52 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। क्षेत्रीय लोगों ने ग्राफिक एरा के डॉक्टरों के साथ मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचने पर समारोह आयोजित करके खुशी जाहिर की। इस समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री ने वहां चिकित्सा सेवा का शुभारंभ किया। समारोह में वान की ग्राम प्रधान नंदूली देवी, बीडीसी सदस्य हेमा देवी, ग्रामीणजन एवं मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम उपस्थित रही।

दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद यूनिट ने गांव में पहुंचकर ओपीडी सेवाएं, प्राथमिक जांच, नेत्र परीक्षण, पैथोलॉजी जांच तथा जांच करके निःशुल्क दवाई दी। इस मेडिकल टीम में चिकित्सक डॉ. रत्नेश, डॉ. सिद्धि और ऑप्टोमेट्रिस्ट सूरज मिश्रा शामिल रहे। इस शिविर में कुल 156 ग्रामीणों का पंजीकरण कर उपचार किया गया। इस गांव के अस्पताल में डॉक्टर न होने के कारण लोगों को इलाज के लिए 52 किलोमीटर है थराली जाना पड़ता है। चमोली जनपद में ये ग्राफिक एरा का चौथा चलता फिरता अस्पताल है।

Global energy crisis
homeslider International

दुनिया को झेलना पड़ सकता है अब तक का सबसे बड़ा ऊर्जा संकट

रूसी राष्ट्रपति के विशेष प्रतिनिधि ने दी बड़ी चेतावनी, सजग हो जाए वर्ल्ड TRUTH पर ट्रम्प का बड़ा संदेश, ईरान को झेलनी पड़ सकती है और परेशानियां मास्को। रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (IRDF) के CEO और अन्य देशों के साथ निवेश एवं आर्थिक सहयोग के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष प्रतिनिधि किरिल दिमित्रीव ने […]

Read More
huh
homeslider Jharkhand

नदी में तीन भाई बहनों की विभत्स लाश मिलने से सनसनी

यूट्यूबर सोहेल अहमद सहित 8 पर नामज़द FIR, जांच के लिए SIT गठित, मृतकों के परिजनों से मिलने आए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के भीड़ में रिपोर्टर्स पर हमला, पत्रकारों ने दर्ज कराई प्राथमिकी, नया लुक ब्यूरो रांची/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पौता गांव में तीन भाई-बहनों (दो बहनें और […]

Read More
yogi adityanath
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh West Bengal

बंगाल परिणाम के अगले दिन UP में भी बढ़ सकता है मंत्रियों का पद और कद

दो ब्राह्मण चेहरों को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह सपा से आए नेताओं को मिल सकती है जगह, खिल सकते हैं उनके चेहरे लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार और बड़े फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं, जिससे कई नेताओं के राजनीतिक भविष्य पर असर पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, योगी […]

Read More