कानपुर: सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में युवती पर किया ब्लेड से हमला

  • चेहरे पर 13 वार कर किया लहूलुहान, नौ दिन बाद है युवती की शादी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कानपुर जिले में एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया। युवक ने चेहरे पर ताबड़तोड़ तेरह वार कर युवती को लहूलुहान कर दिया। हमले में युवती के चेहरे और कलाई पर चोट आई है। नौ दिन बाद युवती की शादी होनी है। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को भीड़ ने दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़े

शहीद को नमन कर अयोध्या जेल से दो कैदी हुए फरार

पुलिस के मुताबिक, नजीराबाद थाना क्षेत्र के भदौरिया चौराहा इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय युवती के परिवार में माता-पिता, दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। लड़की का भाई ठेला लगाता है। परिजनों ने बताया कि उनके घर के पास एल्युमिनियम कारखाना है। फैक्ट्री में बीते दो साल से गोलू नाम का युवक काम करता है। गोलू का लड़की के घर आना-जाना था। युवती ने बताया कि बुधवार देर शाम गोलू आया और उसने रेस्टोरेंट चलकर खाना खाने की बात कही। गोलू नशे में था। इस वजह से लड़की ने इनकार कर दिया और अपने घर जाने को कहा। आरोप है कि इस पर गोलू ने सर्जिकल ब्लेड से चेहरे और कलाई पर करीब 13 बार हमला कर दिया। युवती ने काफी संघर्ष कर खुद को बचाने की कोशिश भी की। भीड़ ने आरोपी युवक गोलू की जमकर पिटाई कर दी। फिर पुलिस के हवाले किया।

ये भी पढ़े

टिंडर शो में बवाल: कैमरे के सामने गालियां, थप्पड़ और कपड़े उतारने का ड्रामा, वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल

मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पीटा युवती दोनों हाथ और चेहरे पर कई जगह ब्लेड लगने से लहुलूहान हो गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े और गोलू को जमकर पीटा। हंगामे की सूचना पर नजीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साए परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस की परिजनों और आक्रोशित लोगों से तीखी नोकझोंक भी हुई। एडीसीपी सेंट्रल समेत सर्किल का फोर्स मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। नजीराबाद थाना प्रभारी राजकेसर ने बताया कि युवती के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

homeslider Purvanchal

महराजगंज महारैली में हंगामा युवक ने दिखाया काला झंडा, कार्यकर्ताओं ने की पिटाई

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिला मुख्यालय पर जिले के मुख्यालय पर आयोजित सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी की महारैली उस समय हंगामे में बदल गई जब एक युवक ने मंच के पास पहुँचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को काला झंडा दिखा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के […]

Read More
homeslider International

नेपाल के नई सरकार की प्राथमिकता भारत से रिश्ते मजबूत करने की होगी

यशोदा श्रीवास्तव नेपाल में बालेन शाह के नेतृत्व में सत्तारूढ़ होने वाली नई सरकार के कामकाज के तौर तरीकों की प्रतीक्षा में दुनिया के कई देश हैं लेकिन नेपाल के पड़ोसी देशों को खास तौर पर इसकी प्रतीक्षा बेसब्री से है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष मतदान के चुनाव की गिनती पूरी हो चुकी है, दोनों चुनाव […]

Read More
Delhi homeslider

रसोई गैस को लेकर सरकार का बड़ा फैसला: PNG कनेक्शन वाले घरों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

नई दिल्ली। घरेलू रसोई गैस की बढ़ती मांग के बीच केंद्र सरकार ने LPG आपूर्ति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने नए नियम लागू करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जिन घरों में पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मौजूद है, उन्हें अब घरेलू LPG सिलेंडर उपलब्ध […]

Read More