बदल गया मौसम: बारिश और बर्फबारी के चलते फिर सताएगी ठंड

  • राजधानी दिल्ली के आसपास कई जगहों पर हुई ओलावृष्टि, पूरे देश में बारिश

नई दिल्ली/लखनऊ। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है और ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी (बुधवार) को भी उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। पहाड़ी राज्यों में मंगलवार को हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हुई बारिश के कारण पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

ये भी पढ़े

एक बार फिर पलट सकती है ठंड, जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी, जनजीवन अस्त व्यस्त

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस बार जनवरी महीने में पिछले चार वर्षों का सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। लगातार हो रही बारिश से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। उत्तर प्रदेश में 27 जनवरी को कई जिलों में बारिश हुई, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में 28 जनवरी को भी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।

ये भी पढ़े

भाग गए प्रेमी प्रेमिका और सिर फुटौवल कर लिए परिजन, बवाल ऐसा कि जानकर रह जाएंगे दंग

मौसम विभाग ने 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसके चलते तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। हालांकि 29 जनवरी से मौसम के फिर से शुष्क होने की उम्मीद जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

homeslider National

BREAKING NEWS : अजीत डोभाल की आगवानी से पहले कनाडा ने “सिख फॉर जस्टिस” को किया बैन, किया आतंकी संगठन घोषित,

NSA अजीत डोभाल की कनाडा यात्रा के तीन दिनों के भीतर बड़ा कदम- भारतीय हितों के खिलाफ गतिविधियों पर फैली रोक ओटावा/नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल की कनाडा यात्रा के महज तीन दिनों के भीतर ही कनाडाई सरकार ने एक बड़ा सुरक्षा निर्णय लिया है। उसने खालिस्तान समर्थक संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

आरके विंटर कप 2026 का भव्य समापन, आरके क्रिकेट ट्रेनिंग बनी विजेता

लखनऊ में खेल प्रेमियों के लिए यादगार रहा फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश। लखनऊ में आयोजित आरके विंटर कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी दिन मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। युवा खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मुरादाबाद जेल में अधीक्षक की लूटने पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

शासन व्यस्त, जेल अधीक्षक लूट में मस्त, बंदी त्रस्त मनचाही बैरेक में जाने के बंदियों से वसूली जा रही मोटी रकम मुफ्त में लगने वाली मुलाकात पर्ची के लिए वसूले जा रहे 10 रुपए प्रति मुलाकाती नया लुक संवाददाता लखनऊ। मुख्यालय व्यस्त, जेल अधीक्षक मस्त, बंदी त्रस्त…यह हाल प्रदेश की मुरादाबाद जेल का है। मुरादाबाद […]

Read More