बारामती : प्लेन हुआ क्रेश डिप्टी CM अजित पवार सहित पांच लोगों का निधन

Untitled 10 copy 22
  • खबर मिलते ही देश व प्रदेश फैली शोक की लहर
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जताया दुःख

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते 12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही दूर जाकर बिल्डिंग से टकराते हुए क्षतिग्रस्त हो गया था। इस मामले की चर्चा खत्म भी नहीं हो सकी थी कि अब बारामती में प्लेन क्रेश होते ही आग लग गई। जिसमें सवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है उप मुख्यमंत्री अजित पवार एक जनसभा में शामिल होने के लिए बारामती जा रहे थे।

ये भी पढ़े

भारी मन से बिना स्नान प्रयागराज माघ मेला स्थल से विदा हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, सरकार पर छोड़े तीखे सवाल

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का जहाज बुधवार को अचानक हादसे का शिकार हो गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को अजित पवार की बारामती में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए प्रोग्राम में शामिल होना था। बताया जा रहा है कि अजित पवार का प्लेन उस समय क्रैश हुआ जब वह प्रोग्राम में शामिल होने के लिए जा रहे थे कि तभी प्लेन क्रैश हो गया और इस हादसे में सीएम अजित पवार सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देखते ही देखते जहाज आग का गोला बन गया और राख में तब्दील हो गया। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मौत की खबर मिलते ही पूरे देश व प्रदेश में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि अजित पवार के जहाज में पांच छह लोग सवार थे।

बारामती में चार जगहों पर प्रोग्राम में होना था शामिल

बताया जा रहा है कि बारामती में चार जगहों पर प्रोग्राम था, जहां पर उप मुख्यमंत्री अजित पवार को शामिल होना था, लेकिन उन्हें क्या पता था जिस प्लेन में सवार होकर जाना वह उनके लिए घातक साबित हो जाएगा। वायरल हुई वीडियो पर नजर डालें तो चारों तरफ धुएं का गुबार है और प्लेन तहस-नहस हो चुका है. विमान में पांच-छह लोग सवार थे, जिनमें से एक अजित पवार भी थे. घटनास्थल पर शरीर के कटे हुए अंग दिख रहे हैं और आसपास मौजूग लोग रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं। उनके अजित दादा अब इस दुनिया में नहीं रहे। बारामती वाले लोग इंतजार कर रहे थे कि अजित पवार दादा बस चंद मिनटों में ही आने वाले थे, लेकिन उन्हें नहीं मालूम था कि अब वह कभी नहीं वापस लौटेंगे। इससे पहले भी गुजरात के अहमदाबाद में एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही दूर जाकर जहाज मेडिकल अस्पताल की बिल्डिंग से टकराते हुए घुस गया और इसमें भी कई लोगों की जानें गई थी।

Spread the love

Delhi homeslider Uttar Pradesh

आरक्षण पर NDA के दलित नेताओं का रुख साफ

आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर NDA के दलित नेताओं का रुख साफ चिराग पासवान और रामदास अठावले ने क्या कहा? New Delhi/Patna: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के विरोध में हुए प्रदर्शन के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि सरकारी योजनाओं और आरक्षण का लाभ देने […]

Spread the love
Read More
Horoscope
Astrology homeslider

रविवार को बनेंगे तरक्की के योग, इन राशियों को होगा लाभ

Horoscope  मेष : आज धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। वृष : दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व […]

Spread the love
Read More
National Uttar Pradesh

रक्षाबंधन पर माताओं, बेटियों और बहनों को फ्री बस यात्रा की सौगात

27 की रात से 28 अगस्त की रात तक महिला यात्री और एक सहयोगी कर सकेंगे फ्री यात्रा Lucknow:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बेटियों और बहनों को फ्री बस यात्रा का उपहार दिया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात […]

Spread the love
Read More