महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड

l22720240627115912

महाराष्ट्र की राजनीति से बुधवार सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का बारामती में हुए विमान हादसे में दर्दनाक निधन हो गया। इस खबर के सामने आते ही न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई। कई नामी कलाकारों और फिल्ममेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दुख और संवेदनाएं व्यक्त कीं।

अजीत पवार के निधन पर अभिनेता अजय देवगन ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, “माननीय उप मुख्यमंत्री अजीत पवार जी के दुखद निधन से स्तब्ध और बेहद दुखी हूं। उनके परिवार, प्रियजनों और इस अपार क्षति से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति।” अजय देवगन का यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

मराठी सिनेमा और बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रितेश देशमुख ने भी अजीत पवार को याद करते हुए लंबा और भावुक संदेश लिखा। रितेश ने कहा कि अजीत पवार महाराष्ट्र के सबसे डायनामिक नेताओं में से एक थे। उन्होंने लिखा, “यह जानकर दिल टूट गया कि हमने एक दुखद हादसे में अजीत दादा को खो दिया। उन्हें खराब परफॉर्मेंस बिल्कुल पसंद नहीं थी और वे हमेशा लोगों को बेहतर करने के लिए प्रेरित करते थे।”

रितेश देशमुख ने आगे कहा कि अजीत पवार की हाजिरजवाबी, बेबाक अंदाज और नेतृत्व क्षमता बेमिसाल थी। उन्होंने पवार परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और कहा कि यह कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।

मेरे दमदार और दिलदार मित्र’ – अजित पवार के निधन पर भावुक हुए CM देवेंद्र फडणवीस

 

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री और राजनेत्री स्मृति ईरानी ने भी इस हादसे पर शोक जताया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि अजीत पवार का असमय निधन बेहद दुखद है। स्मृति ईरानी ने कहा कि लोगों के लिए उनकी सेवा और वर्षों का राजनीतिक योगदान हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

इस दुखद घटना से आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण भी गहरे सदमे में नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अजीत पवार की जनसेवा और महाराष्ट्र के विकास में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने इसे देश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया।

फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि राज्य की राजनीति ने एक बड़ी हस्ती खो दी है। मधुर भंडारकर ने पवार परिवार को इस मुश्किल समय में शक्ति देने की प्रार्थना की।

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी अजीत पवार को याद करते हुए कहा कि जब भी उनसे मुलाकात हुई, वे बेहद सज्जन और दयालु लगे। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए “ओम शांति” लिखा।

अजीत पवार के निधन से पूरा देश, खासकर महाराष्ट्र और फिल्म इंडस्ट्री गहरे शोक में है। राजनीति और सिनेमा—दोनों ही क्षेत्रों में उनका प्रभाव साफ नजर आता है।

Spread the love

Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Entertainment

‘पहला प्यार दूसरी बार’ का म्यूजिक एल्बम रिलीज, सितारों की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

Mumbai: लव फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पूरा म्यूजिक एल्बम एक खास संगीतमय शाम के दौरान लॉन्च किया गया। लाइव म्यूजिक, कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों और जश्न से सजे इस कार्यक्रम में फिल्म के सभी आठ गानों को एक साथ रिलीज किया गया। एल्बम अब यूट्यूब और प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स […]

Spread the love
Read More
New Delhi
National Politics

बंगाल चुनाव में BJP ने खर्च किए 287 करोड़

कांग्रेस ने केरल में 105 करोड़ फूंके New Delhi: पश्चिम बंगाल, केरल समेत पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान राजनीतिक दलों के चुनावी खर्च का ब्योरा सामने आया है। चुनाव आयोग को जमा कराई गई खर्च रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा ने पांचों चुनावों में कुल 529.38 करोड़ रुपये […]

Spread the love
Read More