बंथरा: बेख़ौफ़ चोरों ने सोने-चांदी की दुकान तीन का ताला तोड़ गहने उड़ाए

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने ज्वेलर्स की तीन दुकानों को निशाना बनाया। एक दुकान से 40 से 50 हजार रुपये के चांदी के गहने चोरी किए। दो अन्य दुकानों में चोरी का प्रयास किया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। बंथरा थाना क्षेत्र के रामचौरा गांव निवासी कौशल कुमार रावत की कानपुर रोड पर हनुमान मंदिर के पास ‘धर्मवीर ज्वेलर्स’ नाम से दुकान है। कौशल ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। बुधवार सुबह आसपास के दुकानदारों ने उनकी दुकान का शटर टूटा देखा और उन्हें इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर कौशल ने पाया कि दुकान का शटर टूटा हुआ था और अंदर से लगभग 40 से 50 हजार रुपये कीमत का चांदी का सामान गायब था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

इसी दौरान, बगल में स्थित बंथरा गांव निवासी अभिजीत सिंह की ‘राजलक्ष्मी ज्वेलर्स’ दुकान का शटर भी टूटा हुआ पाया गया। हालांकि, चोर यहां से कोई सामान चोरी करने में सफल नहीं हो सके। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर रात करीब 1:30 बजे तीन युवक शटर तोड़कर दुकानों में घुसते हुए साफ दिखाई दिए हैं। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा स्थित चंद्रशेखर आजाद नगर कॉलोनी में रनियापुर गांव निवासी बसंत कुमार की ‘अन्नू ज्वेलर्स’ दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। दुकान पर उनके बेटे दीपक रहते हैं।

दीपक के अनुसार, मंगलवार शाम दुकान बंद करने के बाद वह घर चले गए थे। बुधवार सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने उनकी दुकान का शटर टूटा देख उन्हें सूचना दी। दीपक ने जांच की तो पता चला कि चोर यहां से भी कोई सामान नहीं ले जा सके थे। सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 3:30 बजे एक व्यक्ति टॉर्च की रोशनी में दुकान में सामान तलाशता नजर आ रहा है। पुलिस केस दर्ज कर चोरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More
Crime News

PRV पुलिसकर्मियों ने दिखाई इंसानियत,सड़क हादसे में घायल की मदद कर जीता लोगों का दिल

महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर चौराहे के पास हुई दो बाइकों के टक्कर आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र में PRV पुलिसकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की तत्परता से मदद की। पुलिस की इस संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More