भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बड़ी कार्रवाई: पांच हजार रुपए की घूस लेते कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मुख्यमंत्री के आदेश और डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देशन में घूसखोर सरकारी कर्मचारीयों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई लखनऊ की टीम ने बुधवार को बख्शी का तालाब तहसील में तैनात कनिष्ठ सहायक राजीव कुमार प्रभाकर को रिश्वत लेते रंगे हाथों धरदबोचा।

इंस्पेक्टर संध्या सिंह की टीम ने बुधवार को बख्शी का तालाब स्थित तहसील पहुंची। शिकायतकर्ता बीकेटी क्षेत्र स्थित जमखैनवा गांव निवासी योगेश मिश्रा को बुलाया। टीम ने पांच हजार रुपए दिए। नोट पर केमिकल (पाउडर) लगा दिया। पीड़ित योगेश मिश्रा रुपए लेकर चकबंदी कार्यालय पहुंचा और कनिष्ठ सहायक राजीव कुमार प्रभाकर के हाथों में जैसे ही दिया कि तभी भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ इकाई टीम भी पहुंच गई और घूसखोर कनिष्ठ सहायक राजीव कुमार प्रभाकर को रंगे हाथों पकड़ लिया।

टीम रिश्वत लेने वाले आरोपी को लेकर बीकेटी थाने पहुंची। टीम की निरीक्षक संध्या सिंह के मुताबिक गिरफ्तार राजीव कुमार प्रभाकर ने योगेश मिश्रा से खतौनी पर गलत हुए गाटा संख्या को सही करने के एवज में पांच हजार रुपए की घूस मांगी थी। उन्होंने बताया कि रिश्वत लेने वाले कनिष्ठ सहायक राजीव कुमार प्रभाकर मूल रूप से पारा थाना क्षेत्र स्थित हंस खेड़ा के निवासी हैं।

Crime News Delhi homeslider Uttar Pradesh

पुश्तैनी जमीन गई, बिक गया तीन मंजिला मकान और अब बेटा भी नहीं रहेगा

बीटेक छात्र हरीश राणा को दी जा रही इच्छा मृत्यु “सबको माफ़ करते हुए और सबसे माफ़ी माँगते हुए.. जाओ” नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली/गाजियाबाद। हरीश राणा के पिता और मां के लिए भी यह बेहद कठिन क्षण हैं। इतने सालों के संघर्ष और बेटे के इलाज के लिए सबकुछ गंवा चुके मां-बाप ने सीने […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सख्ती: प्रतिबंधित मांझा बेचा तो जाएंगे जेल: ADG कानून-व्यवस्था

दुस्साहस पड़ेगा महंगा, मुकदमा दर्ज होगी कड़ी कार्रवाई ए अहमद सौदागर लखनऊ। प्रतिबंधित मांझा बेचना और पतंग उड़ाना अब महंगा पड़ सकता है। दोषी पाए जाने पर न सिर्फ दुकान सीज होगी बल्कि प्रतिबंधित मांझा बेचा तो जेल भी जाना पड़ सकता है। ADG  कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने इसकी रोकथाम के लिए सभी जिलों के […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भाजपा युवा मोर्चा में फायरिंग, अलीगढ़ में भारी तनाव, तीन लोग घायल

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश गुरुवार देर शाम हिंसक झड़प में बदल गई। शहर के सराय हकीम क्षेत्र में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब […]

Read More