बिना तेल के बनाएं हरी मिर्च का अचार, चटपटा स्वाद ऐसा कि हर खाने के साथ मांगेगा दिल

chilli pickle without oil 27 01 2026 1769481969

अगर आपको अचार खाने का शौक है लेकिन तेल से परहेज करते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। बिना तेल का हरी मिर्च का अचार न सिर्फ स्वाद में जबरदस्त होता है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी हल्का माना जाता है। खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और ज्यादा समय भी नहीं लगता।

रोटी, पराठा, पूरी या सादा दाल-चावल—हर खाने के साथ यह मिर्च का अचार स्वाद को दोगुना कर देता है। सफर के दौरान भी यह अचार खाने का मजा अलग ही होता है। डाइटिंग करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है, क्योंकि इसमें तेल का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होता।

 बिना तेल के हरी मिर्च का अचार बनाने की विधि

WhatsApp में जल्द आ सकता है ऐड-फ्री सब्सक्रिप्शन मॉडल, विज्ञापन हटाने का मिलेगा विकल्प

सामग्री:

  • 250 ग्राम मोटी हरी मिर्च

  • 8–10 नींबू

  • 1 चम्मच सौंफ

  • 1 चम्मच जीरा

  • 1 चम्मच मेथीदाना

  • 2 चम्मच पीली सरसों

  • 1 चम्मच हल्दी

  • 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च

  • नमक स्वादानुसार

  • चुटकी भर हींग

  • थोड़ी कलौंजी

  • काला नमक (वैकल्पिक)

विधि:
सबसे पहले हरी मिर्च को अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें। अब डंठल हटाकर मिर्च में लंबाई में हल्का सा चीरा लगाएं, ध्यान रहे कि मिर्च पूरी तरह कटे नहीं।

अब एक पैन में सौंफ, जीरा, मेथीदाना और सरसों को हल्की आंच पर भून लें। ठंडा होने के बाद इन्हें दरदरा पीस लें।

नींबू का रस निकालकर उसमें हल्दी, कश्मीरी मिर्च पाउडर, पिसा मसाला, नमक, हींग और कलौंजी मिला लें। अब इस मसाले को मिर्चों में अच्छी तरह भरें और बचा हुआ मसाला ऊपर से मिला दें।

तैयार अचार को कांच के जार में भरकर 24 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद यह खाने के लिए तैयार है।

Spread the love

New Delhi
homeslider National

राष्ट्रीय सुरक्षा के फैसले केवल AI पर नहीं छोड़ सकते : राष्ट्रपति मुर्मु

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का इस्तेमाल विज्ञान, राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक गतिविधियों समेत विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े फैसले पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़े जा सकते। उन्होंने बदलती सुरक्षा चुनौतियों के बीच तकनीक के इस्तेमाल में संतुलित […]

Spread the love
Read More
Dehradun
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण और बिक्री पर रोक

Dehradun: उत्तराखंड सरकार ने गुटखा और तंबाकू-निकोटिन युक्त पान मसाले पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। 13 अक्टूबर 2026 से लागू इस आदेश के तहत प्रदेश में ऐसे उत्पादों का निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री नहीं की जा सकेगी। सरकार ने यह कदम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा नियमों […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National

विश्व मानक दिवस कल, आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

New Delhi: विश्व मानक दिवस या अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस हर साल 14 अक्टूबर को वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक अर्थव्यवस्था, उपभोक्ताओं और उद्योगों में मानकीकरण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। यह मुख्य रूप से उन हजारों विशेषज्ञों, इंजीनियरों […]

Spread the love
Read More