बुलन्दशहर: छोटे भाई ने बड़े भाई को सरेराह गोली से उड़ाया

  • खुर्जा नगर में वारदात से सनसनी
  • जान लेने के बाद कातिल भाई मौके से फरार, पुलिस तलाश में जुटी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के मेरठ और सहारनपुर जिले में अपनों के हाथों हुए कत्ल का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर में रविवार संपत्ति विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई के सीने में गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग घटना को अंजाम देने वाले हत्यारे को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े

चिनहट: सेमरा में बदमाशों ने जमीन कारोबारी की फार्च्यूनर कार पर ताबड़तोड़ झोंकी फायरिंग

जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर में रहने वाले दो भाईयों जान मोहम्मद और आस मोहम्मद के बीच जमीन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से दोनों भाईयों के बीच चली आ रही दुश्मनी ने रविवार को अचानक उस समय खूनी रूप अख्तियार कर लिया जब छोटे भाई जान मोहम्मद ने आस मोहम्मद के सिर और सीने में गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचते कि इससे पहले कलयुगी भाई मौके से भाग निकला। खून से लथपथ पड़े 45 वर्षीय आस मोहम्मद को पुलिस इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक कातिल की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More
Crime News

संतकबीरनगर में दहेज हत्या का मामला: पति-ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

बरौली गांव के पिता की तहरीर पर केस दर्ज; शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरौली गांव निवासी पिता की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत हरिहरपुर के चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज […]

Read More
Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More