टीवी की दुनिया में ‘बालिका वधू’ की मासूम गहना बनकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस नेहा मर्दा अब एक नए सफर पर निकल चुकी हैं। एक्टिंग के बाद उन्होंने एंटरप्रेन्योरशिप की राह चुनी और अपने ब्रांड के साथ शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 के मंच पर पहुंचीं। लेकिन यह सफर जितना प्रेरणादायक था, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी साबित हुआ।
नेहा मर्दा ने शो में पहली बार खुले मंच पर अपनी निजी जिंदगी का ऐसा पहलू साझा किया, जिसके बारे में बात करना आज भी कई महिलाओं के लिए आसान नहीं होता। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद उन्हें बॉडी ओडर की समस्या का सामना करना पड़ा, जिससे उनका कॉन्फिडेंस बुरी तरह हिल गया। एक एक्ट्रेस होने के बावजूद, यह अनुभव उनके लिए भावनात्मक रूप से काफी मुश्किल था।
https://www.instagram.com/reel/DT2FQe0jPtE/?utm_source=ig_web_copy_link
इसी समस्या से निकलते हुए नेहा के दिमाग में एक बिजनेस आइडिया ने जन्म लिया। उन्होंने फिटकरी से बना अंडरआर्म रोल-ऑन ‘फिटकू’ लॉन्च किया, जो 100% नेचुरल होने और 24 घंटे तक फ्रेशनेस देने का दावा करता है। इस प्रोडक्ट के साथ वह शार्क टैंक इंडिया के मंच पर पहुंचीं और अपने ब्रांड की कहानी साझा की।
हालांकि, शार्क्स ने उनकी पिच को बेहद बारीकी से परखा। अनुपम मित्तल ने प्रोडक्ट की खुशबू और उसके दावे पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या यह सिर्फ एक मार्केटिंग स्ट्रेटेजी है। वहीं नमिता थापर ने सीधे तौर पर कीमत को लेकर चिंता जताई। उनका कहना था कि जब बाजार में 100–200 रुपये में डियो उपलब्ध हैं, तो 999 रुपये का रोल-ऑन आम भारतीय ग्राहक को कैसे आकर्षित करेगा।
आज बरसेंगे बादल या बढ़ेगी ठंड? जानें दिल्ली, लखनऊ, जयपुर और पटना में मौसम का अलर्ट
इसके अलावा, पैनल ने नेहा के सेलिब्रिटी स्टेटस पर भी सवाल खड़े किए। शार्क्स जानना चाहते थे कि क्या उनकी लोकप्रियता ही ब्रांड की बिक्री का सबसे बड़ा आधार है या प्रोडक्ट वाकई में दमदार है। यह सवाल नेहा के लिए किसी रियलिटी चेक से कम नहीं था।
शार्क टैंक इंडिया का यह अनुभव नेहा मर्दा के लिए आसान नहीं रहा, लेकिन यह जरूर साबित करता है कि ग्लैमर की दुनिया से बिजनेस की दुनिया में कदम रखना कितना कठिन हो सकता है। नेहा ने मंच पर यह दिखा दिया कि वह सिर्फ एक टीवी स्टार नहीं, बल्कि सीखने और आगे बढ़ने का हौसला रखने वाली एंटरप्रेन्योर भी हैं।
